मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया का गालीबाज थानेदार इंस्पेक्टर इंद्रजीत कुमार निलंबित, अनुशासनिक कार्रवाई तय

On: Monday, September 23, 2024 9:20 AM

देवब्रत मंडल

गया जिले के आमस थाना के थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक इंद्रजीत कुमार को उनके अमर्यादित और अभद्र व्यवहार का खामियाजा भुगतना पड़ा है। आवेदक के साथ गाली-गलौज करने का उनका ऑडियो वायरल होने के बाद, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस केंद्र भेजा गया है। साथ ही उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

गालीबाज इंस्पेक्टर इंद्रजीत कुमार

इस पूरे मामले पर गया के एसएसपी आशीष भारती ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस निरीक्षक इंद्रजीत कुमार द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाना पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करता है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वायरल ऑडियो के आधार पर, सहायक पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-1 द्वारा मामले की जांच की गई। जांच में पुष्टि हुई कि निरीक्षक इंद्रजीत कुमार ने आवेदक के साथ न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि आपत्तिजनक भाषा का भी प्रयोग किया।

जांच रिपोर्ट के आधार पर, एसएसपी ने पुलिस महानिरीक्षक से अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है। फिलहाल, इंद्रजीत कुमार को निलंबित कर दिया गया है और उन्हें गया पुलिस केंद्र में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। इस घटना ने पुलिस विभाग के भीतर ही नहीं, बल्कि आम जनता के बीच भी आक्रोश पैदा कर दिया है।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अमर्यादित और गैर-पेशेवर आचरण को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस की गरिमा और जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस घटना ने आमस थाना समेत पूरे गया जिले में हलचल मचा दी है, और अब सभी की नजरें इंद्रजीत कुमार के खिलाफ होने वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई पर टिकी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |