मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मुंबई में करंट लगने से गया के युवक की मौत, 4 वर्षीय बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि

On: Thursday, July 9, 2026 1:36 PM

फतेहपुर संवाददाता: मुंबई में आजीविका कमाने गए गया जिले के एक मजदूर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार को जब मृतक का शव उनके पैतृक गांव धंछु पहुंचा, तो पूरे इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों के चीख-पुकार से माहौल अत्यंत गमगीन हो गया और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। बाद में स्थानीय श्मशान घाट पर मृतक के चार वर्षीय मासूम पुत्र ने मुखाग्नि देकर पिता का अंतिम संस्कार किया, जिसे देख वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो उठा।

कमाने गए थे मुंबई, हादसे ने छीनी जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के धंछु गांव निवासी विनोद यादव (38 वर्ष) करीब दस साल पहले अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए मुंबई गए थे। वे वहां मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। सोमवार की शाम काम के दौरान वे अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद साथ में काम करने वाले सहयोगियों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद गुरुवार दोपहर उनका शव गांव लाया गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विनोद यादव अपने पीछे पत्नी, एक छह वर्षीय पुत्री और एक चार वर्षीय पुत्र को छोड़ गए हैं। वे अपने घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, जिसके कारण अब परिवार के सामने आजीविका और पालन-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पति के असमय निधन से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और वे बार-बार बेहोश हो जा रही हैं, वहीं मासूम बच्चे इस बड़ी क्षति से अनजान बिलख रहे हैं।

मुआवजे की मांग:
ग्रामीण दशरथ यादव ने बताया कि विनोद ही पूरे परिवार का एकमात्र सहारा थे। उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, पारिवारिक लाभ योजना तथा अन्य प्रासंगिक सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द मुहैया कराने की पुरजोर मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |