मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

धान रोपनी के दौरान किसान पर हमला, हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी का आरोप

On: Monday, July 27, 2026 10:33 AM
IMG-20260727-WA0025

कोंच (प्रतिनिधि)। कोंच थाना क्षेत्र के ढिबरी गांव निवासी एक किसान ने धान की रोपनी के दौरान हथियारबंद लोगों द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर पीड़ित ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ढिबरी गांव निवासी चंद्रदीप यादव करमदास मौजा स्थित अपने खेत में धान की रोपनी कर रहे थे। इसी दौरान सलोनीबिगहा गांव के रणविजय यादव, कृष्णा यादव, रंजन यादव सहित अन्य लोग वहां पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि सभी लोग हथियार से लैस थे और आते ही उनके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने बताया कि आरोपितों के पास पिस्टल भी थी तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

 

घटना के बाद आसपास के लोगों के जुटने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद पीड़ित ने कोंच थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

मामले को लेकर थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
धान रोपनी के दौरान किसान पर हमला, हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी का आरोप | कारगिल युद्ध की पूरी कहानी: 527 बलिदानियों के शौर्य और अदम्य साहस का वो सुनहरा अध्याय, जो हर भारतीय को जानना चाहिए | बिजहरा गांव की बदहाल तस्वीर: कीचड़ और जलजमाव के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण | ब्रेकिंग न्यूज: टनकुप्पा स्टेशन के पास बड़ा हादसा, ड्यूटी पर जा रहे रेलकर्मी पर गिरी पेड़ की टहनी, दर्दनाक मौत | कोंच थाना को मिले नए थानाध्यक्ष, आलोक रंजन संभालेंगे कमान | शादी के बाद घर में रखे थे लाखों के गहने, रात में घुसे चोर ले उड़े 8 लाख के जेवर; एक ही रात में दो घर बने निशाना | गुरारू में पूजा से लौट रही महिला के साथ हुआ ऐसा हादसा, परिवार में मचा कोहराम | Gaya Crime News: बाराचट्टी में महज 10 फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार | अल्पसंख्यक छात्रों के लिए खुशखबरी! 15 हजार रुपये पाने का नियम बदला, अब बिना ऑफिस गए सीधे खाते में आएंगे पैसे | खाकी पर दाग बर्दाश्त नहीं: आईजी विकास वैभव का कड़ा प्रहार, मगध रेंज में 24 घंटे के भीतर दो पुलिस अधिकारी निलंबित |