मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: टनकुप्पा स्टेशन के पास बड़ा हादसा, ड्यूटी पर जा रहे रेलकर्मी पर गिरी पेड़ की टहनी, दर्दनाक मौत

On: Friday, July 24, 2026 8:25 AM

मगध लाइव डेस्क, गया:
गया-कोडरमा रेलखंड पर शुक्रवार की सुबह एक बेहद दुखद और दर्दनाक हादसा सामने आया है। टनकुप्पा स्टेशन के समीप ड्यूटी पर जा रहे एक 56 वर्षीय रेल कर्मचारी पर अचानक पेड़ की भारी टहनी गिर गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और साथी रेलकर्मियों में मातम छा गया है।

तेज आंधी-बारिश के बीच हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के बाभनीमा गांव निवासी चंद्रिका यादव (56 वर्ष) के रूप में हुई है। चंद्रिका यादव रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर से ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए निकले थे। जैसे ही वह टनकुप्पा स्टेशन की अप-लाइन के पास पहुंचे, तेज आंधी और बारिश के कारण एक बड़े पेड़ की टहनी अचानक टूटकर उनके ऊपर आ गिरी। टहनी की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा सन्नाटा

हादसे की सूचना मिलते ही चंद्रिका यादव के साथी कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। वहीं, घटना की मनहूस खबर जब बाभनीमा गांव पहुंची, तो मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वाले आनन-फानन में घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। चंद्रिका यादव के निधन से उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

रेलवे पुलिस के पहुंचने का इंतजार

घटना के कुछ देर बाद तक रेलवे पुलिस (GRP/RPF) मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। स्थानीय लोग और परिजन पुलिस के आने का इंतजार कर रहे हैं ताकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। इस दुखद हादसे ने खराब मौसम में रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद पुराने पेड़ों के रखरखाव और सुरक्षा पर भी ध्यान खींचने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |