मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गयाः वजीरगंज के पाले गांव में दो पक्षों में विवाद, मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल

On: Sunday, January 19, 2025 3:35 PM

देवब्रत मंडल

गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के पाले गांव में शनिवार की रात दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। इस घटना में राजन विश्वकर्मा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जेपीएन अस्पताल, गया रेफर किया गया है।

घटना के संबंध में घायल युवक के चाचा पंकज विश्वकर्मा ने बताया कि जब राजन अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तो रास्ते में रूस्तम मियां ने उसे रोकने का प्रयास किया। राजन ने रोकने की अनदेखी कर दी और घर पहुंच गया। इसके बाद, रूस्तम मियां और उनके साथ करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हरवे-हथियार लेकर घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान राजन के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया। परिवार के लोग घायल राजन को इलाज के लिए वजीरगंज सीएचसी ले जा रहे थे, तभी उन्हें घर से सूचना मिली कि आरोपियों ने फिर से हमला कर दिया है और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हेल्पलाइन 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल राजन को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में वजीरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए गांव में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |