मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर: राष्ट्रीय युवा दिवस पर भव्य खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, धावक अमित और खुशबू ने लहराया परचम

On: Monday, January 12, 2026 5:30 PM

फतेहपुर: प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर जहां विभिन्न संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए स्वामी विवेकानंद को याद किया गया, वहीं रंगुनगर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने अलौकिक ज्ञान से वैश्विक पटल पर भारत का मान बढ़ाया। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए ऊर्जा के स्रोत हैं।

धावकों के आधार बीच रही कड़ी प्रतिस्पर्धा

रंगुनगर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दौड़ और ऊंची कूद मुख्य आकर्षण रहे। 1600 मीटर की मुख्य दौड़ में बगाही के अमित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी रफ्तार का लोहा मनवाया। वहीं तारो के पंकज कुमार द्वितीय और ढुबबा के पप्पू तृतीय स्थान पर रहे। 1000 मीटर की दौड़ में मनहोना के रमेश कुमार प्रथम, पुरनी बथान के रमेश द्वितीय और बंगबधवा के हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे।

बेटियों ने भी लहराया परचम

बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में बंगबधवा की खुशबू, नेहा और प्रिती ने क्रमशः जीत हासिल कर समाज को सशक्त संदेश दिया। वहीं बालक वर्ग की 800 मीटर स्पर्धा में राजेश प्रथम, कौशल द्वितीय व प्रिंस तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में मनहोना के सन्नी, सोनु, रितेश और रोहित सफल रहे। ऊंची कूद प्रतियोगिता में छोटू कुमार ने पहला स्थान पाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं, जबकि पंकज व अमित क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

पुरस्कार पाकर खिले खिलाड़ियों के चेहरे

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि नरेश भारती ने सभी सफल खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर बाबा भगवान स्वामी, राजद प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वर प्रसाद यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य (क्षेत्र संख्या 42) नागेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया मिथलेश यादव, भाकपा माले नेता बीरेंद्र सन्याल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व स्थानीय लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |