मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम

On: Wednesday, September 18, 2024 7:52 AM

गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के धनेता गांव में एक दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई। 65 वर्षीय किसान विशुनधारी प्रसाद यादव खेत में खाद डालने गए थे, जब अचानक बिजली की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से उनकी जान चली गई।

इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर फतेहपुर-तरवां सड़क मार्ग पर शव को रख घंटों तक जाम लगा दिया। स्थिति बिगड़ती देख फतेहपुर थाने की पुलिस, बीडीओ और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया और आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई की जाएगी।

किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेजा गया है, जबकि परिवार और गांववालों में शोक की लहर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |