मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

डा. अखिलेश प्रसाद सिंह बने कांग्रेस के स्टार प्रचारक, बधाई

On: Tuesday, January 21, 2025 2:58 PM
फाइल चित्र

टिकारी संवाददाता: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा दिया है। इस क्रम में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में राज्यसभा सांसद सह बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह कों शामिल किया है। सांसद सिंह को स्टार प्रचारक बनाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूर्व जिला पार्षद सह प्रदेश प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण ने कहा कि डा. सिंह के नेतृत्व में दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और चुनाव में पार्टी को लाभ मिलेगा। कांग्रेस नेता बृजमोहन शर्मा, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नाथुन पासवान, दीपक चौधरी, शौकत अली आदि ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को स्टार प्रचारक बनाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि दिल्ली के चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा | बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2026 का शुभारंभ : आस्था, विरासत और सुरों का सजेगा महासंगम |