मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में एकल अभियान संच के मासिक अभ्यास वर्ग में गतिविधियों पर चर्चा

On: Saturday, August 30, 2025 3:45 PM

टिकारी संवाददाता: शहर स्थित विश्व हिंदू परिषद प्रांगण में शनिवार को एकल अभियान टिकारी संच का मासिक अभ्यास वर्ग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती एवं भारत माता के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद आचार्यों से समीक्षा करते हुए मासिक गतिविधियों की रिपोर्ट ली गई। इस अवसर पर आचार्य-आचार्या गण को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कार आधारित अध्ययन देने पर बल दिया गया।

मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संदेश दिया गया। वर्ग के दौरान बच्चों के लिए कापी, कलम, चौक, पढ़ाई वाला कैलेंडर आदि पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही आचार्यों के लिए उपस्थिति पंजी, आचार्य डायरी आदि उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर संच सचिव शिव बल्लभ मिश्र, संच उपाध्यक्ष शशि प्रियदर्शी, संच प्रमुख महेश कुमार, संच व्यास आशुतोष कुमार सहित संबंधित लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |