मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में भाकपा माले ने केंद्रीय गृहमंत्री का किया पुतला दहन

On: Monday, December 23, 2024 4:25 PM

टिकारी संवाददाता: देश के गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद विपक्षी दलों का विरोध थमने का नाम नही ले रहा है। सोमवार को भाकपा माले नेताओं ने प्रतिवाद मार्च निकाला पुतला दहन किया। किला अंदर से निकली प्रतिवाद मार्च टिकारी मुख्य सड़क होते बेलहड़िया मोड़ पहुंचा जहां नेताओं ने अमित शाह के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की व पुतला दहन किया। नेताओं ने बेलहड़िया मोड़ के समीप नुक्कड़ सभा किया व कहा कि संविधान पर बहस के बहाने गृहमंत्री ने संविधान की रक्षा के बजाय संघ की नीतियों को देश की जनता पर थोप रहे है। संघ भाजपा की संघी एजेंडा थोपने की साजिश करने का आरोप लगाया। माले नेता रवि कुमार ने कहा की देश में सांप्रदायिक फासिवादी सत्ता जनता पर तनाशाही थोप रही है व मनुस्मृति को देश की जनता पर थोपना चाह रही है। मार्च का नेतृत्व माले नेता रवि कुमार, रोहन यादव, रामजी दास, आलोक कुमार, संतोष कुशवाहा,अशोक कुशवाहा, संजय मांझी, प्रेम कुमार, अमरजीत अम्बेडकर, विकास कुमार, नीतीश कुमार, मुरारी दास, करन कुमार,अखिलेश पासवान,समेत अन्य नेताओं ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना: बीमारी का इलाज कराने गई महिला के घर से लाखों के जेवरात पार, इलाके में दहशत | राजस्थान का दूल्हा… बिहार की ‘लुटेरी दुल्हन’; सात फेरे लेते ही नगदी-जेवर लेकर पूरा परिवार रफूचक्कर! | गया के लाल मेजर आशीष कुमार को राष्ट्रपति ने दिया ‘शौर्य चक्र’, कोंच सहित पूरे मगध में जश्न का माहौल | जिस टूटी झोपड़ी में भीगती रही मां की लाश, उसी खंडहर में अब बनेगा ‘महल’; बिहार के नवादा की इस झकझोर देने वाली खबर के पीछे की पूरी कहानी | बाराचट्टी में पारिवारिक कलह ने ली विवाहिता की जान; जहर खाने से मौत, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार | बेलागंज में आसमानी बिजली का कहर: ठनका गिरने से किसान की मौत, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा | सासाराम-आरा रेलखंड में रेलवे का ‘मेगा ड्राइव’: बिना टिकट यात्रा करने वाले 482 धरे गए, करीब दो लाख का जुर्माना वसूला | गयाजी में ओझा-गुणी के शक में अधेड़ की निर्मम हत्या, गांव में तनाव; संगठित भीड़ ने आधी रात को बोला था हमला | रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर एक्शन में DRM उदय सिंह मीना, डीडीयू-मानपुर खंड का किया सघन निरीक्षण | बाराचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रेम प्रसंग में लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार |