मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बाराचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रेम प्रसंग में लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार

On: Wednesday, June 3, 2026 6:37 PM

बाराचट्टी। बिहार की गया जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बाराचट्टी थाना क्षेत्र से कथित रूप से अपहृत एक नाबालिग युवती को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देश की राजधानी पुरानी दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए युवती को अपने साथ ले जाने वाले आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस दोनों को लेकर बाराचट्टी थाना पहुंची, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

29 मई को दर्ज हुई थी प्राथमिकी, पुलिस ने खंगाला लोकेशन

मिली जानकारी के अनुसार, गत 29 मई को नाबालिग युवती के पिता ने बाराचट्टी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में उन्होंने अपनी पुत्री के अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया था। आवेदन मिलते ही पुलिस महकमा रेस हुआ और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई।
केस की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी सेल (Technical Cell) और अन्य खुफिया माध्यमों का सहारा लिया। सर्विलांस की मदद से पुलिस को युवती की लोकेशन पुरानी दिल्ली के ओडीआरएस जीआरपी थाना क्षेत्र में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए वहां छापेमारी कर युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया और मौके पर मौजूद युवक को हिरासत में ले लिया।

मुसेहना गांव का रहने वाला है आरोपी युवक

गिरफ्तार युवक की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के ही मुसेहना गांव निवासी महेंद्र प्रसाद के पुत्र पवन कुमार के रूप में की गई है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ कर रही है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी?

मामले की पुष्टि करते हुए बाराचट्टी के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमरेंद्र किशोर ने बताया “नाबालिग लड़की के लापता होने से संबंधित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी अनुसंधान के जरिए दोनों का सुराग पाकर उन्हें दिल्ली से बरामद किया गया है। युवती पूरी तरह सुरक्षित है। चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए उसे नियमानुसार मेडिकल जांच और 164 के बयान के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि शुरुआती जांच में पूरा मामला प्रेम प्रसंग (Love Affair) से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि, लड़की के नाबालिग होने के कारण कानूनन सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और गिरफ्तार युवक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |