मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

चार पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान

On: Wednesday, August 5, 2026 8:11 AM
IMG-20260805-WA0014-1

महताब अंसारी,

कोंच (गया)। प्रखंड प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार, 5 अगस्त 2026 को चार पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चंदन कुमार ने बताया कि पहला सहयोग शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ग्राम पंचायत गैर और खजूरी में आयोजित होगा। वहीं दूसरा सहयोग शिविर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ग्राम पंचायत इस्लामपुर में लगाया जाएगा। इसके अलावा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अन्य पंचायतों में भी शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा उनका यथासंभव त्वरित समाधान किया जाएगा। साथ ही पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, मनरेगा, कृषि एवं अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन एवं शिकायतों का भी निष्पादन किया जाएगा।

बीडीओ ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संबंधित पंचायतों के लाभार्थियों एवं आम नागरिकों को भी सूचना भेजी जा चुकी है।

प्रखंड प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर शिविर स्थल पर पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी शिकायतों का समाधान कराएं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
चार पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान | 12 दिन बाद भी नहीं मिला नौलेश, बेटे की तलाश में सूरत से गांव पहुंचे पिता | क्या आपमें है हुनर? गया की दीवारों पर उकेरे जाएंगे आपके चित्र, डीएम खुद देंगे नकद इनाम; पढ़ें ‘पेंट द सिटी’ की पूरी डिटेल | मगध IG विकास वैभव की फटकार के बाद जागी फतेहपुर पुलिस, ‘डायन’ बताकर वृद्धा और गर्भवती बहू को पीटने के मामले में FIR दर्ज | फतेहपुर में डायन बताकर 60 वर्षीय वृद्धा और गर्भवती बहू को सरेआम पीटा, 6 दिन बाद भी FIR नहीं; न्याय के लिए मगध IG विकास वैभव के दरबार पहुंची पीड़िता | कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुलेबट्टा में श्री राधा कृष्ण समिति का गठन, सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में बनी रणनीति | बच्चों को नहीं मिली किताबें, विद्यालय से पुस्तकें हटाने का वीडियो वायरल | मजदूरी कर घर लौटने की थी तैयारी, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत | मोटर चोरी करते तीन चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा | श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा: गया और मधुपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग |