मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा: गया और मधुपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग

On: Friday, July 31, 2026 8:32 PM

न्यूज डेस्क | मगध लाइव
आगामी श्रावणी मेले के अवसर पर शिवभक्तों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है। कांवड़ियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए गया और मधुपुर के मध्य प्रतिदिन एक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (03654/03653) के परिचालन की घोषणा की गई है।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चन्द्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह विशेष ट्रेन मानपुर, पैमार, तिलैया, नवादा, शेखपुरा और किउल होते हुए झाझा और जसीडीह के रास्ते देवघर (मधुपुर) तक का सफर तय करेगी।
इस स्पेशल ट्रेन से दक्षिण बिहार और मगध प्रमंडल से बाबा वैद्यनाथ धाम जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

गया-मधुपुर स्पेशल ट्रेन (03654) का विवरण

गया से मधुपुर जाने वाली यह ट्रेन 2 अगस्त 2026 से 16 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन चलेगी।

  • प्रस्थान का समय: गया जंक्शन से शाम 5:00 बजे (17:00 बजे)।
  • प्रमुख स्टेशनों पर आगमन: मानपुर (17:18), पैमार (17:28), वजीरगंज (17:50), तिलैया (18:20), नवादा (18:43), वारिसलीगंज (19:06), शेखपुरा (19:48), लक्खीसराय (20:41), किउल (21:00), मननपुर (21:42) और जमुई (22:20)।
  • गंतव्य: यह ट्रेन रात 12:15 बजे झाझा और 01:10 बजे जसीडीह रुकते हुए रात 02:20 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

मधुपुर-गया स्पेशल ट्रेन (03653) का विवरण

वापसी में यह ट्रेन 3 अगस्त 2026 से 17 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन मधुपुर से गया के लिए अपनी सेवाएं देगी।

  • प्रस्थान का समय: मधुपुर से देर रात 2:50 बजे।
  • प्रमुख स्टेशनों पर आगमन: जसीडीह (03:35), झाझा (04:55), जमुई (05:28), किउल (06:55), शेखपुरा (08:00), वारिसलीगंज (08:42), नवादा (09:06), तिलैया (09:30), वजीरगंज (10:00), पैमार (10:22) और मानपुर (10:32)।
  • गंतव्य: सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए यह ट्रेन दोपहर 12:00 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु इस विशेष ट्रेन का लाभ उठाएं। श्रावणी मेले के दौरान नियमित ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुरक्षित सफर प्रदान करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |