मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

12 दिन बाद भी नहीं मिला नौलेश, बेटे की तलाश में सूरत से गांव पहुंचे पिता

On: Tuesday, August 4, 2026 6:18 PM
IMG-20260804-WA0030

महताब अंसारी,

कोंच। कोंच थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का 12 वर्षीय बालक नौलेश कुमार 27 जुलाई से लापता है। कई दिनों तक परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन किए जाने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चलने पर मामला पुलिस तक पहुंचा है। बालक की गुमशुदगी से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है।

रामपुर निवासी विद्यानंद कुमार ने कोंच थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनका पुत्र नौलेश कुमार 27 जुलाई की सुबह घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। पहले परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की और आसपास के गांवों के साथ-साथ रिश्तेदारों एवं परिचितों से भी संपर्क किया, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली।

पुत्र के लापता होने की सूचना मिलने पर गुजरात के सूरत में मजदूरी कर रहे पिता विद्यानंद कुमार तुरंत गांव लौट आए। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को कोंच थाना पहुंचकर बेटे की बरामदगी के लिए लिखित आवेदन दिया।

थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि आवेदन के आधार पर कोंच थाना कांड संख्या 267/26 दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई संजय सिंह को सौंपी गई है। पुलिस बालक की तलाश में जुटी हुई है तथा विभिन्न संभावित स्थानों पर छानबीन और पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को नौलेश कुमार के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल कोंच थाना को सूचित करें। एक छोटी सी सूचना भी बालक को उसके परिवार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
संडेशवर के नवीन को मिला विशिष्ट रेल सेवा सम्मान | झारखंड से लाई जा रही 300 लीटर महुआ शराब जब्त. दो बाइक छोड़कर फरार हुए तस्कर | गया में साइबर माफिया पर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, बंगाल के 9 नटवरलाल गिरफ्तार | बिहार में राशन वितरण सिस्टम का सर्वर बना ‘कैंसर’: धान रोपाई छोड़ घंटों इंतजार कर रहे गरीब, न मजदूरी मिल रही न राशन | ब्रेकिंग न्यूज़: मतासो में 11 वर्षीय बालक का संदिग्ध अवस्था में पोखर से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस | मोबाइल की एक तस्वीर ने खोला राज, छापेमारी में सिक्सर समेत हथियार बरामद | चार पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान | 12 दिन बाद भी नहीं मिला नौलेश, बेटे की तलाश में सूरत से गांव पहुंचे पिता | क्या आपमें है हुनर? गया की दीवारों पर उकेरे जाएंगे आपके चित्र, डीएम खुद देंगे नकद इनाम; पढ़ें ‘पेंट द सिटी’ की पूरी डिटेल | मगध IG विकास वैभव की फटकार के बाद जागी फतेहपुर पुलिस, ‘डायन’ बताकर वृद्धा और गर्भवती बहू को पीटने के मामले में FIR दर्ज |