मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुलेबट्टा में श्री राधा कृष्ण समिति का गठन, सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में बनी रणनीति

On: Sunday, August 2, 2026 6:31 PM

रंगू यादव बने अध्यक्ष, गुड्डू व नंदन उपाध्यक्ष; शांतिपूर्ण एवं अनुशासित शोभायात्रा निकालने का लिया संकल्प

संवाददाता, बाराचट्टी।

आगामी 4 सितंबर को मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को बाराचट्टी प्रखंड के सुलेबट्टा गांव में युवाओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से श्री राधा कृष्ण समिति का गठन किया गया तथा विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी रही, जिन्होंने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।
समिति में रंगू यादव को अध्यक्ष, गुड्डू एवं नंदन को उपाध्यक्ष, विवेक दास को कोषाध्यक्ष, पिंटू यादव एवं अनिल यादव को सचिव तथा बबलू और जय प्रकाश कुमार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। समिति के सदस्यों ने शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लेते हुए कहा कि यात्रा के दौरान कोई भी युवक बाइक या कार से स्टंटबाजी नहीं करेगा, किसी वाहन के ऊपर नहीं चढ़ेगा, नशे का सेवन नहीं करेगा तथा आपसी विवाद से दूर रहेगा।

समिति के अनुसार शोभायात्रा सुलेबट्टा से बाराचट्टी, गजरागढ़, बूमेर होते हुए डोभी ओवरब्रिज तक जाएगी और वहां से पुनः सुलेबट्टा लौटकर संपन्न होगी। बैठक में उपस्थित युवाओं ने आयोजन को सामाजिक सौहार्द और धार्मिक आस्था के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |