मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

चरोखरी पैक्स को मिली नई कार्यकारिणी, विशेष आम सभा में कार्यकारिणी प्रबंधक का हुआ चयन

On: Friday, May 2, 2025 3:44 PM

फतेहपुर (गया)। प्रखंड के चरोखरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष टेकनारायण यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को विशेष आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य चरोखरी पैक्स की निष्क्रिय कार्यकारिणी समिति को सक्रिय कर किसानों को सहकारिता विभाग से मिलने वाले लाभ सुनिश्चित कराना था।

पैक्स अध्यक्ष टेकनारायण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि चरोखरी पैक्स का चुनाव 26 नवंबर 2024 को संपन्न हुआ था, जिसमें जनता ने उन्हें अपना बहुमूल्य मत देकर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन चुनाव के पांच महीने बीत जाने के बावजूद कार्यकारिणी समिति सक्रिय नहीं हो पाई, जिससे पंचायत के किसानों को सहकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

यादव ने बताया कि इस संबंध में उन्हें किसानों और पैक्स सदस्यों द्वारा लिखित आवेदन मिला, जिसके आलोक में यह विशेष आम सभा आहूत की गई। उन्होंने कहा कि पैक्स संचालन के लिए मार्च 2023 में लागू की गई आदर्श पैक्स कार्मिक नियमावली के अनुसार पति-पत्नी दोनों एक ही पैक्स समिति में अध्यक्ष और प्रबंधक पद पर नहीं रह सकते। यदि ऐसा होता है तो किसी एक को पद छोड़ना आवश्यक होता है, अन्यथा एक वर्ष बाद स्वतः पदमुक्त कर दिया जाएगा।

टेकनारायण यादव ने बताया कि चरोखरी पंचायत में भी ऐसा ही मामला था, जहां रीता देवी अध्यक्ष और उनके पति सुंदर कुमार प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। नियम के अनुसार इस्तीफा नहीं देने के कारण पैक्स प्रबंधक सुंदर कुमार  मार्च 2024 में स्वतः पदमुक्त हो गए।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी समिति के प्रबंधक का चयन किया गया, जिससे अब चरोखरी पैक्स पूर्ण रूप से कार्यरत हो गई है। इससे पंचायत के किसानों को सहकारी योजनाओं का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

इस विशेष बैठक में पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें चरोखरी पंचायत की मुखिया शकुंतला देवी, पंचायत समिति सदस्य गिरिजा देवी, सरपंच प्रमिला देवी, उप मुखिया पवन कुमार सिंह, पैक्स समिति सदस्य कमला सेन यादव, शमसुद्दीन अंसारी, गीता देवी, तुलसी कुमार, चिंता देवी, फतेहपुर प्रखंड पैक्स संघ अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, कठौतिया के पैक्स अध्यक्ष राजदेव यादव उर्फ राजू जी, मुखिया पुत्र मनीष कुमार, पंचायत समिति प्रतिनिधि पारस पासवान, सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप यादव, शिव बालक यादव, मदन यादव तथा विभिन्न वार्डों के वार्ड सदस्य लालू कुमार, गीता देवी, रंजीत कुमार, संजू देवी सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल | मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट जारी; कई रास्ते रहेंगे बंद | शहीद रंजीत यादव अमर रहे! संडेश्वर के वीर सपूत की याद में भावुक हुआ फतेहपुर, चौक और प्रवेश द्वार के नामकरण का प्रस्ताव पारित | नालंदा में सेवा की ऐसी मिसाल जिसे देख दुनिया रह गई हैरान! जर्जर झोपड़ी की जगह खड़ा हो गया ‘सुदामा का महल’, बेबस मां की आंखों में छलके सुख के आंसू | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार | बिहार म्यूजियम में ‘बोधगया ग्लोबल डायलॉग’ का सफल समापन: छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरों ने मोह लिया सबका मन | पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव |