मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर के जीवनदीप पब्लिक स्कूल में आज़ादी के जश्न की धूम: ‘न धर्म की बेड़ी, न जाति का भेद, यहां दिखी नए भारत की असली तस्वीर’

On: Sunday, August 16, 2026 8:23 AM

गया जिले के फतेहपुर प्रखंड स्थित धरहराकलां पंचायत का चपरी गांव 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति के नारों और उल्लास से गूंज उठा। गांव के जीवनदीप पब्लिक स्कूल में आयोजित इस भव्य समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी अद्भुत कला का ऐसा प्रदर्शन किया कि वहां मौजूद अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। देशभक्ति के तरानों और सांस्कृतिक छटा से सजे इस आयोजन ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में मंच की रौनक तब और बढ़ गई जब विद्यालय की होनहार छात्राओं श्वेता कुमारी और दीपिका कुमारी ने अंग्रेजी में देशप्रेम और आजादी के महत्व पर अपना ओजस्वी भाषण दिया। उनकी बेबाक प्रस्तुति और आत्मविश्वास ने पूरे प्रांगण में जोश भर दिया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। बच्चों की हर प्रस्तुति में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक साफ दिखाई दे रही थी।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे ‘मगध लाइव न्यूज’ के निदेशक दीपक कुमार बच्चों की प्रतिभा और विद्यालय के माहौल से खासे प्रभावित नजर आए। उन्होंने अपने प्रभावशाली संबोधन में कहा कि जीवनदीप पब्लिक स्कूल में आयोजित यह स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम अपने आप में बिल्कुल अनूठा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज उन्हें यहां भारत के लोकतंत्र और सांस्कृतिक विरासत की वह असली तस्वीर देखने को मिली है, जिसकी कल्पना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने की थी। उन्होंने कहा कि इस प्रांगण में न तो कोई धर्म का बंधन नजर आया और न ही किसी जाति का भेद, हर कोई सिर्फ और सिर्फ एक सच्चे भारतीय के रूप में खड़ा दिखा।

इस ऐतिहासिक मौके पर विद्यालय के मार्गदर्शकों ने भी अपने विचार साझा करते हुए शिक्षा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को दोहराया। विद्यालय के निदेशक कमलेश सर ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद सिर्फ बच्चों को किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि उनके भीतर राष्ट्रप्रेम और उच्च आदर्शों के बीज बोना है, ताकि कल देश की बागडोर मजबूत हाथों में रहे। वहीं, सह-निदेशक अमन कुमार ने युवाओं को नए भारत की नींव बताते हुए कहा कि आज मंच पर बच्चों का यह उत्साह हमारे स्वर्णिम भविष्य का सीधा संकेत है। इसी कड़ी में प्रधानाचार्य फिरदौस ताज ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार का हमेशा यही प्रयास रहता है कि आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की यह भावना ऐसे ही आयोजनों के जरिये हमेशा जीवंत रहे।

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने और बच्चों की प्रतिभा को निखारने में विद्यालय की शिक्षिका आरसी खान, नाज़िया, सानिया और लाली की मेहनत साफ झलक रही थी। समारोह में पंचायत के कई गणमान्य लोग भी पूरे समय मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में देश की आजादी के इस महान पर्व का जश्न मनाया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ | गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं | पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट | पितृपक्ष मेला 2026: बोधगया में इनर व्हील क्लब ने लगाया सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को आदर-सत्कार के साथ बांटे चाय-बिस्किट | पितृपक्ष मेले के बीच फल्गु तट पर उतरा 6 बिहार बटालियन, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया बड़ा संदेश | गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ |