Deepak Kumar
गया के बेलागंज में खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत, तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया
गया के बेलागंज थाना क्षेत्र के टाली गांव में धान की सिंचाई कर रहे 65 वर्षीय किसान शंभू बैठा की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार में मचा कोहराम।
बेलागंज में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, 100 मीटर लंबे निशान के साथ निकली भव्य शोभायात्रा; भजन संध्या में देशभर के कलाकार जमाएंगे रंग
गया के बेलागंज में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से बाबा श्याम की भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। 100 मीटर लंबे निशान के साथ निकली यात्रा के बाद शिवाजी मोहल्ले में देशभर के भजन कलाकारों की मौजूदगी में भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा।
गया में बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग निकला सरगना; तीन गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद
गयाजी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक लूट और चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। कार्रवाई में तीन आरोपितों के साथ एक नाबालिग को पकड़ा गया है। पुलिस ने लूटी गई और चोरी की बाइक समेत कुल छह बाइक बरामद की हैं।
बेलागंज में खेत देखने गए किसान की करंट लगने से मौत, चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
गया के बेलागंज थाना क्षेत्र के पकही गांव में खेत में धान की फसल देखने गए 32 वर्षीय किसान अवधेश यादव की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक अपने पीछे चार बेटियों को छोड़ गए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज: गया-पटना NH-22 पर भीषण सड़क हादसा: प्राणपुर मोड़ पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 24 वर्षीय युवक की मौत, पांच घायल
गया-पटना NH-22 पर बेलागंज के प्राणपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में औरंगाबाद निवासी 24 वर्षीय रोशन कुमार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
गया जंक्शन पर चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, RPF की पूछताछ में सामने आया मामला
गया जंक्शन पर RPF ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से OPPO और Vivo के दो चोरी के स्मार्टफोन बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 36 हजार रुपये बताई गई है।
पितृपक्ष मेला-2026 की सफलता पर गया प्रशासन को मिली शाबाशी: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 11 वरीय पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पितृपक्ष मेला-2026 में 50 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के आगमन के बावजूद बेहतर व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया प्रशासन की सराहना की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 वरीय पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
गया जंक्शन पर RPF का कमाल: ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत दो यात्रियों को सुरक्षित लौटाया उनका खोया हुआ कीमती सामान
पूर्व मध्य रेलवे के गया जंक्शन पर आरपीएफ ने 'ऑपरेशन अमानत' के तहत उत्कृष्ट कार्य करते हुए दो अलग-अलग ट्रेनों में यात्रियों के छूटे हुए लगभग 65 हजार रुपये के कीमती गैजेट्स और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित वापस लौटाए हैं।
फल्गु नदी को फिर मिलेगा प्राकृतिक स्वरूप! गया में नदी किनारे होगा बड़े पैमाने पर पौधरोपण, 123 खराब बोरवेल बनेंगे वाटर रिचार्ज सिस्टम
गया में फल्गु नदी के संरक्षण और भूजल स्तर सुधारने के लिए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बड़ी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। नदी किनारे पौधरोपण, 123 खराब बोरवेल का पुनर्विकास और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर दिया गया है।
















