मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

On: Friday, December 27, 2024 3:41 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी थाना की पुलिस ने पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म की घटना के एक आरोपित को जिला के सरबहदा थाना क्षेत्र अंतर्गत खगड़ी ग्राम से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि पिछले 9 दिसम्बर को टिकारी थाना क्षेत्र के एक ग्राम की रहने वाली नाबालिग किशोरी द्वारा फाइनांस कम्पनी में काम करने वाले सरबहदा थानाक्षेत्र के खगड़ी ग्राम के रहने वाले सुजीत कुमार के विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद थाने में मामले की शिकायत दर्ज कर अनुसंधान शुरू की गई।

पीड़िता द्वारा आरोप लगाया गया था कि आरोपी उसके घर में लोन की रकम वसूली करने आता था और इसी क्रम में झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपित अपने घर पर मौजूद है। जिसके बाद सम्बंधित थाना की मदद से आरोपित सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद न्यायालय में सुपुर्द कर दिया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |