मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बंगाली बीघा का रहनेवाला कुख्यात अपराधी आरपीएफ़ के हत्थे चढ़ा

On: Tuesday, January 16, 2024 1:34 PM

देवब्रत मंडल

आरपीएफ पोस्ट में गिरफ्तार मुकेश दास


मंगलवार को आरपीएफ गया की टास्क टीम ने वर्षों से चलती ट्रेन से सामानों की चोरी करने वाले आदतन कुख्यात अपराधी मुकेश दास को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले कई सालों से इस तरह के अपराध को अंजाम देते आ रहा है। जिसे 2009 में भी आरपीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पिछले साल ही चोरी के एक कांड में इसकी तलाश की जा रही थी। गया आरपीएफ़ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि मुकेश दास की उम्र 45 वर्ष है। जो चंदौती थाना क्षेत्र के बंगाली बीघा का रहनेवाला है। जो आरपीएफ गया कांड संख्या 30/ 2023 दिनांक 20. 12. 23 अंतर्गत धारा 03 आरपी यूपी एक्ट का वांछित फरार अभियुक्त था। निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि मुकेश दास को आरपीएफ पोस्ट, गया द्वारा पूर्व में भी गेहूं चोरी के मामले में वर्ष 2009, 2014 एवं 2015 में तीन बार जेल भेजा गया था। जो वर्तमान में जमानत पर चल रहा था। उन्होंने बताया कि खास मुखबिर की सूचना पर एक टीम गठित कर छापेमारी करते हुए मुकेश को गिरफ्तार किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
रफ़्तार का कहर: मायके से लौट रही महिला को हाईवा ने रौंदा, मौत; आक्रोशित ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष घायल | पहाड़पुर स्टेशन के पास बेहोश मिला अज्ञात व्यक्ति: जिला पार्षद प्रेम कुमार की तत्परता ने बचाई जान; रेल पुलिस की लापरवाही आई सामने | कैमरे का जादूगर हमेशा के लिए खामोश: भारतीय फोटोग्राफी के पिता रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में निधन | राजगीर की पहाड़ियों में हवा से बातें करेंगे पर्यटक: देश के पहले ‘क्लिफ वॉक’ से बिहार रचेगा नया इतिहास | तिलक समारोह से लौट रहे पूर्व सैनिक के पुत्र की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचला | ब्रेकिंग न्यूज: खुशियां मातम में बदली , चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत | मगध लाइव न्यूज़: धनबाद में गया के ‘ATM कार्ड बदल’ गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार; जानें कैसे जाल बिछाते थे ये शातिर अपराधी | गया-कोडरमा रेल खंड: पहाड़पुर फाटक बना ‘मुसीबतों का फाटक’, घंटों जाम में पिस रही जनता, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | पासवर्ड का जमाना गया! हैकर्स से बचना है तो तुरंत बदलें फोन की ये सेटिंग; जानें क्या है ‘Passkey’ और यह क्यों है सबसे सुरक्षित | गया: ‘ऑनर किलिंग’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात; भाई ने ही बहन को दी खौफनाक मौत, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब |