मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले प्रिंसीपल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़िता को पुलिस बयान दर्ज करवाने कोर्ट ले गई

On: Sunday, January 14, 2024 8:22 AM

महताब अंसारी

आरोपी प्रिंसीपल

इस वक्त गया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एक निजी विद्यालय के प्रिंसीपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को पुलिस न्यायालय ले गई है जहां उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। प्रिंसीपल की गिरफ्तारी की खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई है। निजी स्कूलों में विशेषकर इस खबर को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। गया जिले के कोंच प्रखंड के एक विद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में उस विद्यालय के प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापित कराने के लिए कोर्ट ले गई है। आरोपी प्रिंसीपल पूर्व में पंचायत समिति सदस्य का प्रतिनिधि रह चुका है। कोंच थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार एक पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल संजय कुमार गुप्ता पर एक छात्रा ने अपने साथ अश्लील हरकतें करने की शिकायत दर्ज कराई है। घटना शनिवार की बताई गई है। पीड़िता का आरोप है कि स्कूल बंद होने के बाद किसी बहाने से प्रिंसिपल ने उसे स्कूल में बुलाया और उसके साथ गंदी हरकते करने लगा। पीड़िता किसी तरह भाग कर अपने घर गई और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद कोंच थाना में पीड़िता के बयान पर कांड संख्या 24/24 दर्ज किया गया। कोंच थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय के प्रिंसिपल संजय कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का आरोप है कि पहले भी आरोपी प्रिंसीपल बैड टच करता था। पुलिस ने पीड़िता का दप्रसं 164 के तहत बयान दर्ज करवाने के लिए न्यायालय भेजा है। बता दें कि संजय कुमार गुप्ता वर्ष 2011 से 2016 तक पंचायत समिति सदस्य का प्रतिनिधि भी रह चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
आपका स्मार्ट मीटर, आपका फैसला: अब उपभोक्ताओं को मिला प्रीपेड या पोस्टपेड चुनने का अधिकार | बेलागंज: पाली गांव में नेवारी के पुंज में लगी भीषण आग, जिला मुख्यालय से बुलाई गईं दमकल की गाड़ियां | जम्हेता में गूंजा बाबा साहेब का अमर संदेश: शिक्षा के संकल्प के साथ मनाई गई डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती | नीतीश युग का अंत, सम्राट युग की शुरुआत: कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ | गयाजी में गूँजा बाबा साहेब का संदेश: अंबेडकर पार्क में जुटे अधिकारी और जनमानस, संकल्पों के साथ मनाई गई 135वीं जयंती | प्राथमिक विद्यालय मायापुर में मनाई गई संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती | शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग |