मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

महाबोधि एक्सप्रेस में सफर कर रहे गया के एक मजदूर की हुई मौत, शव को आरपीएफ की मदद से उतारा गया

On: Tuesday, January 9, 2024 5:35 AM

महताब अंसारी, कोंच

मृतक:फ़ाइल फोटो

गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के गरारी गांव निवासी एक मजदूर की दिल्ली से गांव आने के क्रम में 12398 नई दिल्ली-गया महाबोधी एक्सप्रेस ट्रेन में देर रात मौत हो गई। आरपीएफ ने ट्रेन से शव को उतरवाकर मृतक के स्वजनों को इसकी सूचना दे दी है। आरपीएफ़ को स्वजनों के आने का इंतेजार है।
मृतक के स्वजनों से मिली जानकारी अनुसार ग्राम गरारी निवासी 45 वर्ष पिता सुल्तान अंसारी बीते 12 वर्षों से दिल्ली में रहकर दैनिक मजदूरी कर रहे थे और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। उन्हें शरीर में एसिडिटी की शिकायत आई तो महाबोधी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर दिल्ली से गांव आने के लिए सोमवार को चल दिए। उनके साथ एक मित्र शेरघाटी के सफर कर रहे थे। बताया गया कि इलाहाबाद(प्रयागराज) पहुंचने के पूर्व उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें उल्टी होने लगी और कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। इसकी सूचनी रेल प्रशासन को मिली। तत्पश्चात शव को आरपीएफ पुलिस ने मिर्जापुर जंक्शन पर उतार लिया। साथ में रहे मित्र को पुलिस ने मृत्तक के स्वजन को फोन करके बुलाने को कहा। खबर की जानकारी मिलते ही स्वजन मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक सत्तार अंसारी बेहद गरीब परिवार से तालुकात रखते थे। गरारी गांव में एक कच्चा मकान है। जहां मृत्तक की पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री रहते हैं। बीपीएल सूची में नाम होने के बावजूद इन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। वहीं राशन कार्ड के लाभ नहीं मिल पाया है। घटना की सूचना मिलने पर घर में मातम छा गया है। ग्रामीण उनके शव का गांव में आने का इंतजार कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |