मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पितृपक्ष मेले में नगर निगम की अनदेखी: सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को उचित सम्मान नहीं, पूर्व डिप्टी मेयर को मिली प्रमुखता

On: Sunday, September 22, 2024 3:52 AM

देवब्रत मंडल

इन दिनों गया जी में विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला चल रहा है। लाखों की संख्या में देश विदेश से लोग इस मेला में आ रहे हैं लेकिन नगर निगम निष्पक्ष तरीके से कहें या फिर जानबूझकर एक बड़ी भूल कर दिया है। शहर के कई हिस्सों में निगम ने तोरण द्वार लगवाए हैं लेकिन इसमें सशक्त स्थायी समिति के केवल एक सदस्य के बारे में तीर्थयात्रियों को जानकारी दी गई है लेकिन शेष सदस्यों को केवल ‘पार्षद’ के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। जिससे शेष सशक्त स्थायी समिति के सदस्य कुछ बोल नहीं पा रहे हैं।

एक सदस्य तो होडिंग के लिए लड़ गए

गया नगर निगम क्षेत्र में कई जगहों पर गया नगर निगम द्वारा होडिंग और तोरण द्वार बनाकर लगाया गया है। एक पार्षद जो कि सशक्त स्थायी समिति के सदस्य भी हैं ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में जब होडिंग और तोरण द्वार नहीं लगा पाया तो इसे लगवाने के लिए लड़ बैठे। इसके बाद तोरण द्वार बनवाने वाले एक निगमकर्मी को फोन किया गया है लेकिन बना या नहीं, नाराज पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति के सदस्य ने magadhlive को इसकी जानकारी नहीं दी।

डिप्टी मेयर के साथ पूर्व डिप्टी मेयर को दी गई है तरजीह

कई पार्षद magadhlive को बताया है कि तोरण द्वार जो शहर में लगाए गए हैं, उसमें मेयर को तो उचित स्थान दिया गया है लेकिन डिप्टी मेयर चिंता देवी के तस्वीर के ठीक सटे पूर्व डिप्टी मेयर सह सशक्त स्थायी समिति के सदस्य को भी स्थान दे दिया गया है, जिसे लेकर कई पार्षद इस व्यवस्था से भी नाराज हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव में इसे भुनाने की कोशिश

वर्तमान डिप्टी मेयर चिंता देवी की तस्वीर के साथ पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव की तस्वीर पर भाजपा नेताओं द्वारा आपत्ति जताई जा रही है। कई नेताओं ने कहा कि ऐसा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किया गया है। शेष सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के बारे में जानकारी तोरण द्वार के माध्यम से देना चाहिए था ताकि देश विदेश से लाखों की संख्या में आ रहे तीर्थयात्रियों को यह मालूम पड़ना चाहिए कि गया नगर में सशक्त स्थायी समिति के और भी सदस्य हैं। बता दें कि इस समिति में सात सदस्य हैं लेकिन तोरण द्वार में केवल पूर्व डिप्टी मेयर के बारे में जानकारी लोगों को दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में 44 भूमिहीन परिवारों का सपना हुआ साकार: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सौंपे बासगीत पर्चे | फतेहपुर पुलिस का विशेष अभियान: होली से पहले शराब के धंधेबाजों और पियक्कड़ों पर नकेल, 10 गिरफ्तार | गया: रमजान के चांद का दीदार होते ही मस्जिदों में बढ़ी रौनक, इबादत और अकीदत के साथ पाक महीने का इस्तकबाल | गया: अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; 10 ट्रैक्टर जब्त, 18 लाख से अधिक का लगा जुर्माना | बिहार में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: पटना में ‘आकांक्षा’ छात्रावास का शुभारंभ, अब गया, दरभंगा और भागलपुर की बारी | गया जंक्शन पर ADRM का औचक निरीक्षण: होली की भीड़ और यात्री सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश | होली पर घर जाना हुआ आसान: रेलवे ने पुणे, मुंबई और अहमदाबाद के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट और समय-सारणी | बाराचट्टी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर | GBM कॉलेज में NSUI का प्रदर्शन, आदेश लागू नहीं होने पर छात्राओं का हंगामा | गया: बेटे की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सके पिता, सड़क हादसे के अगले ही दिन तोड़ा दम; गांव में पसरा सन्नाटा |