मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज़: गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: लुटुआ में 5 किलो का IED बरामद, सीआरपीएफ ने मौके पर किया निष्क्रिय

On: Friday, August 21, 2026 1:40 PM

मगध लाइव न्यूज़ संवाददाता | बांकेबाज़ार

बिहार के गया जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी और नापाक साजिश को विफल कर दिया है। लुटुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंघवा पहाड़ी इलाके में सर्च अभियान के दौरान सीआरपीएफ (CRPF) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया एक शक्तिशाली आईईडी (IED) बरामद किया। सुरक्षा बलों ने तत्परता दिखाते हुए बम निरोधक दस्ते की मदद से विस्फोटक को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया, जिससे इलाके में एक बड़ा हादसा टल गया।

यह अहम सफलता डी/215 बटालियन सीआरपीएफ को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर हासिल हुई। प्राप्त सूचना के बाद कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल के कड़े दिशा-निर्देशों में सीआरपीएफ जवानों और स्थानीय पुलिस के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त टीम ने इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन (साडो अभियान) शुरू किया। टीम जब कैंप नागोवार से गश्ती करते हुए गुरिया की ओर आगे बढ़ रही थी, तभी सिंघवा पहाड़ी क्षेत्र के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगी। इसके बाद जवानों ने इलाके में अपनी तलाशी और भी तेज कर दी।

सर्च अभियान के दौरान जवानों को अचानक जमीन के नीचे से हल्की बीप की आवाज सुनाई दी। खतरे का अंदेशा होते ही जवानों ने पूरी सावधानी के साथ उस स्थान की बारीकी से जांच की, जहां से एक कमांड मैकेनिज्म वाला आईईडी बरामद हुआ। बरामद किए गए इस विस्फोटक का वजन करीब चार से पांच किलोग्राम बताया जा रहा है। आईईडी मिलने की पुष्टि होते ही तुरंत 215 बटालियन के बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया। दस्ते के विशेषज्ञों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी सुरक्षा मानकों का पालन कर विस्फोटक को मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया।

सुरक्षा बलों और पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट मानना है कि इस आईईडी को अज्ञात नक्सली तत्वों द्वारा पुलिस और सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाने की नीयत से जमीन के नीचे प्लांट किया गया था। समय रहते इस शक्तिशाली विस्फोटक की बरामदगी होने से एक बड़ी अप्रिय घटना को टालने में कामयाबी मिली है। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान और तेज कर दिया है। फिलहाल इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की गश्ती लगातार जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज़: गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: लुटुआ में 5 किलो का IED बरामद, सीआरपीएफ ने मौके पर किया निष्क्रिय | बिहटा में 51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत: बधार में मिला शव, गले पर रस्सी के निशान देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | आवास योजना की राशि लेने के बाद नहीं किया नियमों का पालन, दो लाभुकों से 2.34 लाख की वसूली की तैयारी | ब्रेकिंग न्यूज: गया-कोडरमा रेलखंड पर यदूग्राम के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी | गया के गुरपा में लगातार मिल रहे शव: नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला 25 वर्षीय युवक, इलाके में दहशत | विश्व फोटोग्राफी दिवस: धनबाद में सजी शानदार तस्वीरों की महफिल, गया के मशहूर छायाकार रूपक सिन्हा को मिला विशेष सम्मान | गया में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 551 बोतल विदेशी और 200 लीटर देसी शराब जब्त, कार-बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार | VIP टिकट, AC का सफर और बैग में 44 किलो गांजा… बारिश ने बिगाड़ दिया 22 लाख का ‘गेम’, धनबाद में धरे गए तेजस एक्सप्रेस के गांजा तस्कर | अनाथ नेहा के आंसुओं को संत रामपाल जी ने बदली मुस्कान में, 5 साल से बेघर 3 भाई-बहनों को सौंपा सर्वसुविधायुक्त समर्थ ‘ कबीर के सुदामा का महल ‘ | ब्रेकिंग न्यूज: पटना के फुलवारी शरीफ में खूनी खेल: शराब पार्टी में दोस्तों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोलियां, मौके पर मौत |