बिहार पुलिस
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार
गया के डोभी चेकपोस्ट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीसीएम ट्रक से 311 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। धान के बोरों में छिपाकर ले जाई जा रही करीब एक करोड़ रुपये की खेप के साथ सुपौल निवासी एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है।
गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी
गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गंगासागर गांव में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चार दिन पहले मवेशी विवाद में हुई मारपीट के बाद से वह दर्द की शिकायत कर रही थी। गर्दन पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गया के चाकंद थाना क्षेत्र में पोक्सो एक्ट के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार किया है। तिनेरी गांव निवासी आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा
गया में प्रेम संबंध और जमीन विवाद को लेकर बेटे पर अपने कैंसर पीड़ित पिता की ईंट-पत्थरों से हमला कर हत्या करने का आरोप लगा है। डायलिसिस कराकर लौट रहे पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे चंदन राज को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब मामले में प्रेमिका की भूमिका की भी जांच कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़: गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: लुटुआ में 5 किलो का IED बरामद, सीआरपीएफ ने मौके पर किया निष्क्रिय
मगध लाइव न्यूज़ संवाददाता | बांकेबाज़ार बिहार के गया जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी और नापाक साजिश को विफल कर दिया....









