मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गुप्त तहखाने में छिपाकर ले जाई जा रही 145.8 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

On: Thursday, July 30, 2026 6:36 PM
IMG-20260730-WA0026

देवब्रत मंडल ,

गया। मद्यनिषेध विभाग की टीम ने वजीरगंज थाना क्षेत्र के डाक स्थान के समीप फतेहपुर-वजीरगंज मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। जांच के दौरान एक कार में बनाए गए गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। बिहार में शराबबंदी कानून को लागू कराने के लिए मद्यनिषेध विभाग लगातार विशेष अभियान चला रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन जांच के दौरान BR-04AG-4702 नंबर की टाटा टियागो कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में बने विशेष गुप्त तहखाने से ऑफिसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की (180 एमएल) के 810 टेट्रा पैक बरामद किए गए। जब्त शराब की कुल मात्रा 145.800 लीटर आंकी गई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में विशाल कुमार (30 वर्ष) तथा सुजीत कुमार जायसवाल (60 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सारण जिले के सलेमपुर निवासी बताए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क और इसके संभावित गंतव्य के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

छापेमारी दल का नेतृत्व मद्यनिषेध निरीक्षक उमेश चन्द्र राय ने किया। अभियान में मद्यनिषेध सिपाही विजय कुमार राय, गृहरक्षक जवानों एवं सशस्त्र बल के जवानों ने भी भाग लिया।

मद्यनिषेध विभाग ने जब्त शराब, प्रयुक्त वाहन एवं गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि शराब तस्करों के खिलाफ आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा। 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
गुप्त तहखाने में छिपाकर ले जाई जा रही 145.8 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार | पति पर दूसरी शादी और मारपीट का आरोप, महिला ने कोंच थाने में दर्ज कराई एफआईआर | कोंच में गुरुगोष्ठी आयोजित, पीबीएल कार्य अधूरा मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों को बीईओ की फटकार | धान रोपनी के दौरान किसान पर हमला, हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी का आरोप | कारगिल युद्ध की पूरी कहानी: 527 बलिदानियों के शौर्य और अदम्य साहस का वो सुनहरा अध्याय, जो हर भारतीय को जानना चाहिए | बिजहरा गांव की बदहाल तस्वीर: कीचड़ और जलजमाव के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण | ब्रेकिंग न्यूज: टनकुप्पा स्टेशन के पास बड़ा हादसा, ड्यूटी पर जा रहे रेलकर्मी पर गिरी पेड़ की टहनी, दर्दनाक मौत | कोंच थाना को मिले नए थानाध्यक्ष, आलोक रंजन संभालेंगे कमान | Gaya Crime News: बाराचट्टी में महज 10 फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार | अल्पसंख्यक छात्रों के लिए खुशखबरी! 15 हजार रुपये पाने का नियम बदला, अब बिना ऑफिस गए सीधे खाते में आएंगे पैसे |