मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पति पर दूसरी शादी और मारपीट का आरोप, महिला ने कोंच थाने में दर्ज कराई एफआईआर

On: Thursday, July 30, 2026 4:56 PM

रिपोर्ट: महताब अंसारी

कोंच (गया): गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने, मारपीट करने और घर से बेदखल करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए गए आवेदन में मखदुमपुर निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि वर्ष 2012 में उनकी शादी गांव के ही मुकेश कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति का व्यवहार उनके प्रति प्रताड़नापूर्ण हो गया और समय-समय पर उनके साथ मारपीट की जाती रही।

महिला का आरोप है कि वर्ष 2024 में उनके पति ने उनकी सहमति के बिना पूजा कुमारी नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। इस पर उन्होंने और उनके मायके वालों ने आपत्ति जताई, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया।

पीड़िता के अनुसार, दूसरी शादी के बाद पति ने उनका भरण-पोषण बंद कर दिया और उन्हें अलग रहने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पति और उसकी दूसरी पत्नी मिलकर उनके साथ मारपीट करते थे। हाल ही में हुई कथित मारपीट में उनके सिर पर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया।

महिला ने बताया कि फिलहाल वह अपने मायके खजूरी गांव में रह रही हैं। उन्होंने अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई है तथा प्रशासन से न्याय की मांग की है।

इस मामले में कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर कोंच थाना कांड संख्या 261/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल |