मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रोड रॉलर की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत, परिजनों ने जताया संदेह, निष्पक्ष जांच की मांग

On: Thursday, July 9, 2026 7:06 AM

महताब अंसारी की रिपोर्ट

कोंच। परैया थाना क्षेत्र के परैया गांव में बुधवार की रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में केसीसी कंपनी में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोंच प्रखंड के चतुरी बिगहा गांव निवासी इंद्रदेव यादव उर्फ नेता जी के 45 वर्षीय पुत्र प्रमोद यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमोद यादव पिछले करीब नौ माह से केसीसी कंपनी में रात्रि पाली में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। बुधवार की शाम भी वे रोज की तरह अपने गांव से ड्यूटी के लिए परैया स्थित निर्माण स्थल पहुंचे थे। बताया जाता है कि रात करीब 9:30 बजे वे ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठकर भोजन कर रहे थे।

इसी दौरान रेलवे चौड़ीकरण निर्माण कार्य में लगा एक रोड रॉलर अचानक अनियंत्रित होकर उनकी ओर बढ़ गया और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि प्रमोद यादव की मौके पर ही मौत हो गई तथा उनका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

सूचना मिलते ही उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

घटना की खबर फैलते ही मृतक के परिजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर कोंच थाना पुलिस तथा डीएसपी सुशांत कुमार चंचल भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल देखा गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रमोद यादव अपने तीन भाइयों में मंझले थे। उनके तीन पुत्र हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 20, 18 और 16 वर्ष बताई जा रही है। परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने बताया कि प्रमोद यादव मिलनसार और मेहनती स्वभाव के व्यक्ति थे तथा परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते थे।

परिजनों ने जताया संदेह

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार किया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि घटना के कई पहलुओं की जांच आवश्यक है।

वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है। इस हृदयविदारक घटना से चतुरी बिगहा गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं न्याय दिलाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |