मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी शराब के साथ तीन मोटरसाइकिलें जब्त, कुल 500 लीटर शराब बरामद

On: Wednesday, July 8, 2026 8:55 AM

फतेहपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद करने के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही तीन मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जाल बिछाया और दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की।

फतेहपुर पुलिस ने सबसे पहले ग्राम नई दुनिया में दबिश दी, जहाँ से दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं जिन पर 300 लीटर अवैध देशी शराब लदी हुई थी। इसी कड़ी में दूसरी कार्रवाई ढूब्बा कला मोड़ के पास की गई, जहाँ से पुलिस ने एक और मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली और उससे 200 लीटर देशी शराब बरामद की।

थाना पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 500 लीटर अवैध देशी शराब और 3 मोटरसाइकिलें अपने कब्जे में ले ली हैं। पुलिस इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल |