मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज़: IG विकास वैभव का एक और बड़ा एक्शन, रिश्वत मांगने के आरोप में चंदौती थाना के पुलिस अवर निरीक्षक निलंबित

On: Monday, June 15, 2026 9:33 PM

गया। मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) विकास वैभव भ्रष्टाचार और कर्तव्यहीनता के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। उनकी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। गया जिले के चंदौती थाना में पदस्थापित अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक ललन प्रसाद साह को रिश्वत मांगने और अनुसंधान में अनियमितता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मगध रेंज आईजी विकास वैभव ने बताया कि चंदौती थाना कांड संख्या 221/26 की जांच के दौरान छह अभियुक्तों के मामले में अनुसंधानकर्ता द्वारा प्रत्येक अभियुक्त से दो-दो हजार रुपये, यानी कुल 12 हजार रुपये की मांग किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई, जिसमें मामले से जुड़े लेन-देन और जमानत संबंधी बातचीत सामने आई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए IG विकास वैभव ने 13 जून को तत्काल जांच का आदेश दिया। जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए, जिसके बाद संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।

IG विकास वैभव ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग, अनुसंधान में पक्षपात और आम नागरिकों के साथ अनुचित व्यवहार के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर रिश्वतखोरी, अनुशासनहीनता या कर्तव्यहीनता पाए जाने पर कठोर विभागीय एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मगध रेंज में पदभार संभालने के बाद से विकास वैभव लगातार जवाबदेही और पारदर्शिता पर जोर दे रहे हैं। हाल के दिनों में भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामलों में कई अधिकारियों पर कार्रवाई से पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश गया है कि अब गलत कार्य करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मगध रेंज आईजी विकास वैभव का कहना है कि कानून के शासन, पारदर्शिता और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए हर शिकायत की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज़: IG विकास वैभव का एक और बड़ा एक्शन, रिश्वत मांगने के आरोप में चंदौती थाना के पुलिस अवर निरीक्षक निलंबित | आईजी विकास वैभव का गया के बाद जहानाबाद में बड़ा एक्शन: एक ही दिन में दो थानों पर गिरी गाज, जीरो टॉलरेंस नीति से पुलिस महकमे में हड़कंप | मगध IG विकास वैभव का बड़ा एक्शन: बांकेबाजार थानाध्यक्ष मंटु कुमार निलंबित; पीड़ित पर ही बना रहे थे ₹4 लाख का दबाव, गाड़ी भी अवैध रूप से की थी जब्त | ब्रेकिंग न्यूज: गया में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, ₹9 हजार घूस लेते चौकीदार रंगेहाथ गिरफ्तार | फतेहपुर में सर्पदंश से महिला की मौत: झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाई जान, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया | बेलागंज में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना: बीमारी का इलाज कराने गई महिला के घर से लाखों के जेवरात पार, इलाके में दहशत | राजस्थान का दूल्हा… बिहार की ‘लुटेरी दुल्हन’; सात फेरे लेते ही नगदी-जेवर लेकर पूरा परिवार रफूचक्कर! | गया के लाल मेजर आशीष कुमार को राष्ट्रपति ने दिया ‘शौर्य चक्र’, कोंच सहित पूरे मगध में जश्न का माहौल | जिस टूटी झोपड़ी में भीगती रही मां की लाश, उसी खंडहर में अब बनेगा ‘महल’; बिहार के नवादा की इस झकझोर देने वाली खबर के पीछे की पूरी कहानी | बाराचट्टी में पारिवारिक कलह ने ली विवाहिता की जान; जहर खाने से मौत, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार |