मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शेखपुरा के गांव-गांव तक पहुंचा सत्यज्ञान, संत रामपाल जी महाराज के शिष्यों ने किया पुस्तकों का व्यापक प्रचार

On: Sunday, December 28, 2025 2:52 PM

रिपोर्ट: सत्यम कुमार , शेखपुरा संवाददाता

शेखपुरा। जिले के बरबीघा और चेवाड़ा प्रखंडों में संत रामपाल जी महाराज के शिष्यों द्वारा धार्मिक पुस्तकों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया। इस अभियान के तहत शिष्यों ने गांव-गांव जाकर तथा शहरों के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्टाल लगाकर आध्यात्मिक पुस्तकों को लोगों तक पहुंचाया। कार्यक्रम का उद्देश्य शास्त्रसम्मत ज्ञान को आमजन तक सरल और तथ्यपूर्ण तरीके से प्रस्तुत करना रहा।

अभियान के दौरान “ज्ञान गंगा”, “गीता तेरा ज्ञान अमृत” सहित अन्य आध्यात्मिक पुस्तकों को लोगों के समक्ष रखा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इन पुस्तकों को खरीदा और उनमें दी गई शास्त्रीय व्याख्या को पढ़कर गहरी रुचि दिखाई। पाठकों ने बताया कि पुस्तकों में वेद, पुराण और गीता के प्रमाणों के साथ प्रस्तुत ज्ञान ने उन्हें आध्यात्मिक विषयों को नए दृष्टिकोण से समझने का अवसर दिया है।

शिष्यों द्वारा शांत, संयमित और संवादात्मक तरीके से पुस्तकों की विषयवस्तु समझाई गई, जिससे लोगों में जिज्ञासा और विश्वास दोनों बढ़े। कई लोगों ने कहा कि पुस्तकें पढ़ने के बाद वे संत रामपाल जी महाराज के ज्ञान और विचारों से प्रभावित हुए हैं तथा आगे भी इन ग्रंथों का अध्ययन करना चाहते हैं।

इस मौके पर मौजूद संत जी के एक शिष्य अधीक दास ने जानकारी देते हुए बताया कि दुनिया के सारे धर्म के लोग कहते है कि हम सब का मालिक यानि भगवान एक है। लेकिन वो एक भगवान कौन है ये समझ नहीं पाते। जब सब के सृजनहार एक है तो उस सृजनहार यानि उस भगवान की जानकारी भी सभी धर्मों के किताब में होनी चाहिए। हमारे गुरुदेव उस एक भगवान के बारे में इस ज्ञान गंगा पुस्तक में सारे धर्म के पवित्र धर्म ग्रंथों से प्रमाणित कर बताएं है। ये पुस्तक जीवन को बदलने वाली और सत्य धर्म से परिचित कराने वाली है। उन्होंने कहा कि ये पुस्तके किसी धर्म के खिलाफ नहीं बल्कि सभी धर्मों के पवित्र धर्म ग्रंथ से प्रमाणित पुस्तक है जिसे सभी लोगों को पढ़नी चाहिए।

कुल मिलाकर, दोनों प्रखंडों में चलाया गया यह पुस्तक प्रचार अभियान न केवल धार्मिक साहित्य के वितरण तक सीमित रहा, बल्कि समाज में विवेकपूर्ण सोच, शास्त्रसम्मत भक्ति और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने का एक प्रभावी माध्यम साबित हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल | ट्रेनें बनीं अपराधियों का अड्डा: जून में डीडीयू-धनबाद मंडल में चोरी-छिनतई की मानो बाढ़ आई, प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्री असुरक्षित | बिजहरा गांव में स्वर्गीय गुलबनी देवी की श्रद्धांजलि सभा एवं सामूहिक भोज का आयोजन | महिला की मौत के बाद सीएचसी में बवाल, परिजनों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़ | गया: भीषण सड़क हादसे में कंप्यूटर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम; छह माह पहले ही हुई थी शादी | सुना है खुदा पत्थरों में नहीं इंसानों में रहता है… गया के डॉ. विनोद मंडल की इस कहानी को पढ़कर आपको भी यकीन हो जाएगा! | मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस | संडे स्पेशल: ट्रेनों में यात्रियों का सामान नहीं सुरक्षित, गया से जुड़े रेलखंडों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी |