मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया-पटना रोड पर मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

On: Wednesday, September 24, 2025 5:02 PM

चाकंद थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल छीनकर भाग रहे दो अपराधियों को दबोच लिया। घटना गया-पटना रोड पर बारा रेलवे गुमटी के पास की है, जहां मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शिवम कुमार के नेतृत्व में पुलिस सक्रिय हुई और बदमाशों का पीछा करते हुए कंडी नवादा मोड़ के पास से एक आरोपी को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे युवक को बीथो शरीफ गांव के समीप से दबोचा। वहीं, छिना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कंडी गांव निवासी उपेंद्र यादव का पुत्र प्रकाश कुमार और बिट्ठल यादव का पुत्र पंकज कुमार उर्फ कैला के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार | बिहार म्यूजियम में ‘बोधगया ग्लोबल डायलॉग’ का सफल समापन: छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरों ने मोह लिया सबका मन | पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव | ऑनलाइन कोचिंग से छात्रों का शैक्षणिक विनाश, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं: रौशन कुमार | गया आरपीएफ की मुस्तैदी से मिली बड़ी सफलता, गोरखपुर में वारदात कर भाग रहे चार अपराधी गया स्टेशन पर गिरफ्तार | गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर से बदलेगा स्वरूप: विरासत और आधुनिकता के संगम पर जिला प्रशासन की मुहर | International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर | 281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन |