मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया-पटना रोड पर मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

On: Wednesday, September 24, 2025 5:02 PM

चाकंद थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल छीनकर भाग रहे दो अपराधियों को दबोच लिया। घटना गया-पटना रोड पर बारा रेलवे गुमटी के पास की है, जहां मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शिवम कुमार के नेतृत्व में पुलिस सक्रिय हुई और बदमाशों का पीछा करते हुए कंडी नवादा मोड़ के पास से एक आरोपी को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे युवक को बीथो शरीफ गांव के समीप से दबोचा। वहीं, छिना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कंडी गांव निवासी उपेंद्र यादव का पुत्र प्रकाश कुमार और बिट्ठल यादव का पुत्र पंकज कुमार उर्फ कैला के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा |