मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में विजुअल आर्टिस्ट ग्रुप की पेंटिंग प्रतियोगिता, 200 से अधिक बच्चों ने दिखाई कला की चमक

On: Sunday, August 24, 2025 1:48 PM

गया। विजुअल आर्टिस्ट ग्रुप, गया द्वारा रविवार को एक भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, हरियाली, ग्राम्य जीवन, आदर्श पुरुषों, देवी-देवताओं और मातृत्व की भावनाओं को अपने चित्रों के माध्यम से सुंदर अभिव्यक्ति दी।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यूथ आइकॉन प्रमोद भदानी, वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा, वरिष्ठ साहित्यकार एवं पटकथा लेखक शैवाल, पूर्व अधीक्षक गया संग्रहालय एवं पुरातत्व विशेषज्ञ अरविंद महाजन, किलकारी बाल भवन गया जी के राजीव रंजन श्रीवास्तव, समाजसेवी प्रिंसी डायर, पुरनंदर सवर्णय तथा ऑस्ट्रेलिया से आए संगीतज्ञ माइक ब्रे उपस्थित रहे।

अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि कला न सिर्फ व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता का भी संदेश देती है। उन्होंने बच्चों को निरंतर अभ्यास करने और अपनी कला को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की सफलता में कला शिक्षक अशोक कुमार, शिक्षक इन्द्रदेव भारती, प्रदीप कुमार, नवलेश कुमार, विनय शर्मा, रिंकू विश्वकर्मा, फरहाना ईमाम, माला सिंह और अभिजीत चक्रवर्ती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच संचालन की जिम्मेदारी कला शिक्षक इन्द्रदेव भारती ने बखूबी निभाई।

पुरस्कार वितरण से पूर्व अतिथियों का स्वागत छात्राओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ आरती, चंदन तिलक और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया, जबकि संयोजक अशोक कुमार ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
दुर्गा पूजा की रात गया में खूनी खेल: मानपुर में दारोगा के बेटों पर अंधाधुंध फायरिंग, छोटे भाई ने तोड़ा दम | रूपसपुर में 29 साल से गूँज रहे माँ दुर्गा के जयकारे: महानवमी पर विधि-विधान से हुआ हवन | गया जंक्शन पर DRM उदय सिंह मीना का औचक निरीक्षण, पर्व-त्योहारों में बढ़ती भीड़ को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | गया के अतरी में 9 वर्षीय सन्नी कुमार लापता, टेउसा बाजार से रविवार शाम हुआ गायब; CCTV खंगाल रही पुलिस | केसपा में मां तारा महोत्सव का भव्य आयोजन, मंत्री संतोष कुमार सुमन और डॉ. अनिल कुमार ने किया उद्घाटन | उत्तर कोयल नहर से खेतों तक पानी की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल, कोंच में आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प | गया रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी कर भागने की फिराक में था युवक, RPF ने रंगेहाथ पकड़ा | चलती ट्रेन में छूटा 15 हजार का मोबाइल, गया RPF ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता दिखाते हुए यात्री को किया सुपुर्द | गया में मातृशक्ति का वंदन: प्रगति केंद्र में भव्य कन्या पूजन, बच्चियों को शिक्षा और संस्कार की मिली अनोखी सौगात | टेउसा बाजार में पहली बार विराजमान हुईं मां काली, केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र |