मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में विजुअल आर्टिस्ट ग्रुप की पेंटिंग प्रतियोगिता, 200 से अधिक बच्चों ने दिखाई कला की चमक

On: Sunday, August 24, 2025 1:48 PM

गया। विजुअल आर्टिस्ट ग्रुप, गया द्वारा रविवार को एक भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, हरियाली, ग्राम्य जीवन, आदर्श पुरुषों, देवी-देवताओं और मातृत्व की भावनाओं को अपने चित्रों के माध्यम से सुंदर अभिव्यक्ति दी।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यूथ आइकॉन प्रमोद भदानी, वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा, वरिष्ठ साहित्यकार एवं पटकथा लेखक शैवाल, पूर्व अधीक्षक गया संग्रहालय एवं पुरातत्व विशेषज्ञ अरविंद महाजन, किलकारी बाल भवन गया जी के राजीव रंजन श्रीवास्तव, समाजसेवी प्रिंसी डायर, पुरनंदर सवर्णय तथा ऑस्ट्रेलिया से आए संगीतज्ञ माइक ब्रे उपस्थित रहे।

अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि कला न सिर्फ व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता का भी संदेश देती है। उन्होंने बच्चों को निरंतर अभ्यास करने और अपनी कला को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की सफलता में कला शिक्षक अशोक कुमार, शिक्षक इन्द्रदेव भारती, प्रदीप कुमार, नवलेश कुमार, विनय शर्मा, रिंकू विश्वकर्मा, फरहाना ईमाम, माला सिंह और अभिजीत चक्रवर्ती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच संचालन की जिम्मेदारी कला शिक्षक इन्द्रदेव भारती ने बखूबी निभाई।

पुरस्कार वितरण से पूर्व अतिथियों का स्वागत छात्राओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ आरती, चंदन तिलक और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया, जबकि संयोजक अशोक कुमार ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |