मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कोंच ठाकुरबाड़ी मंदिर से चोरी, अष्टधातु की राम-जानकी समेत सात मूर्तियां पार

On: Wednesday, August 13, 2025 1:20 PM

रिपोर्ट: महताब अंसारी ,कोंच संवाददाता

कोंच। कोंच के प्रतिष्ठित ठाकुरबाड़ी मंदिर में बीते दिनों की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर अष्टधातु की सात बहुमूल्य मूर्तियां चुरा लीं। इन मूर्तियों में भगवान राम, माता जानकी, लक्ष्मण, हनुमान समेत अन्य प्रतिमाएं शामिल हैं। सभी मूर्तियों की ऊंचाई लगभग 10 इंच बताई जा रही है। इस घटना से लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।मंदिर के पुजारी ग्राम कोंच निवासी उमेश शर्मा ने बताया कि सुबह मंदिर खोलने पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला और अंदर रखी सात मूर्तियां गायब थीं। तत्काल इसकी सूचना कोंच थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही एसआई शिवनंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में बारीकी से जांच शुरू कर दी है। वहीं, चोरी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। एसआई शिवनंदन कुमार ने कहा कि मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़कर मूर्तियां बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

बता दें कि अष्टधातु धातुओं का एक विशेष मिश्रण होता है, जिसमें सोना, चांदी, तांबा, सीसा, जस्ता, टिन, लोहा और पारा शामिल होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अष्टधातु से बनी मूर्तियां अधिक पवित्र और दीर्घकालिक मानी जाती हैं। इनका ऐतिहासिक और आर्थिक मूल्य भी अत्यधिक होता है, जिसके कारण इनकी चोरी की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ऐसे मामलों में चोरी की गई मूर्तियां अक्सर अंतरराज्यीय गिरोहों द्वारा तस्करी कर बेची जाती हैं, जिनकी तलाश में पुलिस को लंबा समय लग जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच | दानापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: रंगदारी और अवैध बालू खनन गिरोह का पर्दाफाश, हथियारों के साथ 4 खूंखार अपराधी गिरफ्तार | गुरपा बाजार से अगवा कर युवक को कमरे में बनाया बंधक, डायल 112 की मुस्तैदी से बची जान | गुरुआ के लालगढ़ में चोरों का आतंक: एक ही रात 4 घरों में भीषण चोरी, नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवरात और नकद उड़ाए | ब्रेकिंग न्यूज़: गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: लुटुआ में 5 किलो का IED बरामद, सीआरपीएफ ने मौके पर किया निष्क्रिय | बिहटा में 51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत: बधार में मिला शव, गले पर रस्सी के निशान देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | आवास योजना की राशि लेने के बाद नहीं किया नियमों का पालन, दो लाभुकों से 2.34 लाख की वसूली की तैयारी | ब्रेकिंग न्यूज: गया-कोडरमा रेलखंड पर यदूग्राम के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी | गया के गुरपा में लगातार मिल रहे शव: नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला 25 वर्षीय युवक, इलाके में दहशत | विश्व फोटोग्राफी दिवस: धनबाद में सजी शानदार तस्वीरों की महफिल, गया के मशहूर छायाकार रूपक सिन्हा को मिला विशेष सम्मान |