मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गुस्से में ससुराल छोड़ महिला पहुंची रेलवे स्टेशन पर वहां जो हुआ, वो जानकर आप भी दंग रह जाएंगे!

On: Monday, March 3, 2025 12:58 PM

देवब्रत मंडल

गया रेलवे स्टेशन पर एक महिला, गुड़िया देवी, अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ गुस्से में पहुंची, जिसने अपने ससुराल को छोड़ने का फैसला कर लिया था। महिला ने बताया कि वह सास और ननद से नाराज होकर घर से निकल गई थी। घबराए परिजनों ने जब इसकी जानकारी पाई, तो महिला के भाई अजीत कुमार ने तुरंत रेल मदद टीम से संपर्क किया और बहन को ढूंढने की गुहार लगाई। रेल मदद टीम ने सक्रियता दिखाते हुए महिला और उसके बच्चों को सुरक्षित अपनी निगरानी में लिया और उनकी परेशानियों को सुना।

कुछ ही देर में महिला के भाई अजीत कुमार और उनके साथी पंकज चौधरी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बहन और भांजे-भांजी को पहचान लिया। बातचीत के बाद महिला ने अपने मामा के साथ जाने की इच्छा जताई, जिसे परिवार ने सहमति दे दी। रेल मदद टीम ने सभी औपचारिकताओं को पूरा कर महिला और बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उनकी तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की वजह से एक महिला और उसके बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सका। यह घटना रेलवे की ‘रेल मदद’ सेवा की सतर्कता और महिला सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो जरूरतमंद यात्रियों के लिए एक भरोसेमंद सहारा बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन पर 27 जनवरी से 45 दिनों का मेगा ब्लॉक; प्लेटफॉर्म 2 और 3 से ट्रेनों का परिचालन रहेगा बंद | गया में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का भव्य आगाज़ | गया सोना लूटकांड: निलंबित थानेदार की जमानत पर कोर्ट ने मांगी केस डायरी, अब 24 जनवरी को होगी अगली सुनवाई | वेंडर्स दिवस पर पटना में भव्य समागम: गया TVC के अध्यक्ष और सचिव ने उठाई स्ट्रीट वेंडर्स के हक की आवाज | बेलागंज में अवैध बालू खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: तीन ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार; 51 लाख का जुर्माना | गया सोना लूटकांड: निलंबित रेल थानाध्यक्ष की जमानत पर कल होगी सुनवाई, करोड़ों के सोने की लूट में फंसे हैं ‘खाकी’ वाले | हावड़ा-आनंद विहार के बीच दौड़ेगी अत्याधुनिक ‘अमृत भारत’ एक्सप्रेस, धनबाद-गया के रास्ते 22 जनवरी से शुरू होगा नियमित परिचालन | क्या आपके पास है गयाजी को बेहतर बनाने का आइडिया? नगर निगम के साथ साझा करें अपने विचार, स्कैन करें क्यूआर कोड | ✍️पाठकों की कलम से: क्रांति से दफ्तर तक: एक ‘स्थगित क्रांतिकारी’ की दास्तां | सोना लूटकांड: रक्षक ही बने भक्षक; आधी हकीकत, आधा फसाना और पुलिस की साख पर दाग |