मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में मिलेगी अब फिजियोथेरेपी की सुविधा, सेंटर का शुभारंभ

On: Wednesday, January 15, 2025 3:35 PM

टिकारी संवाददाता: अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी के समीप बुधवार को एक फिजियोथेरपी सेंटर का शुभारंभ हुआ। जिसका अस्पताल उपाधीक्षक डा. विश्वमूर्ति मिश्रा ने गणमान्य अतिथियों के बीच फीता काट कर उद्घाटन किया। साथ ही सेंटर संचालक को शहर के प्रथम फिजियोथेरेपी सेंटर खोलने के लिए बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान परिवेश में फिजियोथेरपी चिकित्सा पद्धति का एक आवश्यक अंग है। फिजियोथेरेपी से बिना किसी साइड इफेक्ट के कई बीमारियों का इलाज संभव है। मौके पर सेंटर के फिजियोथेरेपिस्ट डा. अमित नारायण रघु ने लोगो को थेरेपी की विधि एवं सेंटर में स्थापित उपकरणों के कार्य और लाभ की जानकारी दी। उद्घाटन समारोह में डा. हरेंद्र नारायण सिंह, डा. शंभु चौधरी, डा. रघुवंश मिश्रा, अभय कुमार सिन्हा, पिंक राज चक्रवर्ती, नारायण मिश्रा, प्रो राजन सहित कई गणमान्य अतिथि व लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल |