मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी: पंचायत समिति की बैठक में विकास योजनाओ पर चर्चा

On: Saturday, December 28, 2024 4:11 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक सम्पन्न हुई। प्रखण्ड प्रमुख ललिता देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी विभागों की संचालित योजनाओं पर गहन चर्चा की गई। संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यों की जानकारी सदस्यों को दी गई। उप प्रमुख गया दत्त शर्मा ने व्यापार मंडल में चलाये जा रहे बिस्कोमान खाद गोदाम के प्रबंधक पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। पीएचईडी की जेई प्रिया रंजन द्वारा जानकारी दी गई कि पीआरडी के माध्यम से हुए नल जल योजना के कार्य की मरम्मती व देखरेख करने के लिए मेसर्स सुयोग ट्रेडर्स को अधिकृत किया गया है। वंही पंसस नीरज कुमार उर्फ लड्डू शर्मा ने नल जल योजना के पम्प चालक के परिश्रामिक भुगतान लंबित होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बगैर परिश्रामिक भुगतान हुए संबंधित एजेंसी को भुगतान कैसे कर दिया जाता है।

मुसी पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार व संडा पंचायत के मुखिया रामजी शर्मा ने ग्राम पंचायत में चापाकल मरम्मती का अधिकार ग्राम पंचायत को देने की मांग की। आमाकुआं पंचायत के मुखिया पुष्पेंद्र ठाकुर उर्फ रिंकू ने मनरेगा के तहत पशु शेड का निर्माण कराने की मांग की। जिसके जवाब में मनरेगा पीओ निरंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पशु शेड निर्माण के लिए इच्छुक लाभुक की सूची जीविका कार्यालय को दें। कृषि विभाग के प्रतिनिधि संतोष कुमार ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग के माध्यम से निजी नलकूप के लिए आवेदन आनलाइन मोड से भरे जा रहे है। पात्र लाभुक आगामी 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते है। बीसीओ अनिल कुमार सिंह ने डिहुरा पैक्स की धान अधिप्राप्ति आमाकुआं पैक्स से टैग किये जाने की जानकारी दी।

पंसस रंजय सिंह, अमन कुमार व अन्य ने पैक्स के माध्यम से उपलब्ध कराई ट्रैक्टर का किराया दर कम करने की मांग की। विद्युत विभाग के जेई हिमांशु रंजन ने किसानों के लिए किए जा रहे कार्य की जानकारी दी व क्षेत्र में सभी एलटी तार को कवर वायर में बदले जाने की बात कही। बीपीआरओ सौरव कुमार ने सोलर स्ट्रीट योजना के तहत पंचायत के वार्ड में लगाई जा रही सोलर स्ट्रीट सूची के अनुसार चयनित जगह पर लगाने की बात कही। बीडीओ नीरज आनंद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभुकों की सूची बनाने की अपील की व बताया कि सभी पंचायतों में सर्वयेर नियुक्त किये जा चुके है। पोर्टल खुलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एमओ दिलीप कुमार सिंह ने राशन वितरण व राशन कार्ड बनाने की जानकारी दी। सदस्यों द्वारा राजस्व कर्मचारी के काम नहीं करने व प्रतिनिधियों का काल रिसीव नही करने, दाखिल खारिज व एलपीसी निर्गत करने की धीमी गति की शिकायत की। बैठक का संचालन बीडीओ नीरज आनंद ने किया। बैठक में पंचायत समिति सदस्य के अलावा कई पंचायत के मुखिया मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस | संडे स्पेशल: ट्रेनों में यात्रियों का सामान नहीं सुरक्षित, गया से जुड़े रेलखंडों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी | कर्बला की कहानी: कौन थे इमाम हसन और इमाम हुसैन, जिनकी याद में दुनिया मनाती है मुहर्रम? | फतेहपुर की बेटी खुशबू कुमारी ने BPSC में लहराया परचम, दूसरे प्रयास में हासिल की 853वीं रैंक; क्षेत्र में जश्न | रोजगार के बाद प्रतिनियुक्ति की आस: बेल्ट्रॉन DEO परीक्षा के सफल अभ्यर्थी अब सीधे IT मंत्री से गुहार लगाने पटना पहुंचे | दूरदर्शन बिहार पर अब सुनाई देगी मगही की आवाज, नियमित कार्यक्रम प्रसारण को मिली मंजूरी | सुर सलिला गयाजी ट्रस्ट की 5वीं शास्त्रीय संगीत व कत्थक कार्यशाला का भव्य समापन | ब्रेकिंग न्यूज़: IG विकास वैभव का एक और बड़ा एक्शन, रिश्वत मांगने के आरोप में चंदौती थाना के पुलिस अवर निरीक्षक निलंबित | आईजी विकास वैभव का गया के बाद जहानाबाद में बड़ा एक्शन: एक ही दिन में दो थानों पर गिरी गाज, जीरो टॉलरेंस नीति से पुलिस महकमे में हड़कंप |