मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर पुलिस का विशेष अभियान: होली से पहले शराब के धंधेबाजों और पियक्कड़ों पर नकेल, 10 गिरफ्तार

On: Friday, February 20, 2026 1:16 PM

फतेहपुर। आगामी होली पर्व के मद्देनजर गया जिले की फतेहपुर थाना पुलिस ने शराब माफियाओं और नशेड़ियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

कांड संख्या- 96/26: पाँच की गिरफ्तारी

फतेहपुर थाना कांड संख्या- 96/26 (दिनांक 19.02.26) के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधन) अधिनियम 2022 की धारा 37 के अंतर्गत पुलिस ने मायापुर निवासी अनिल सिंह पिता स्व. कृष्णदेव सिंह, सलैया कला टोला नवाडिह निवासी 22 वर्षीय शंकर चौधरी पिता स्व. महावीर चौधरी, ग्राम पोवा निवासी 47 वर्षीय दिलीप चौधरी पिता भगवात चौधरी, ग्राम बगोदर निवासी 40 वर्षीय जयराम महतो पिता अंगुन महतो और ग्राम तपसा निवासी 58 वर्षीय प्रेमण मांझी पिता जगेश्वर मांझी को गिरफ्तार किया है।

कांड संख्या- 97/26: पाँच अन्य अभियुक्तों पर कार्रवाई

वहीं, एक अन्य बड़ी कार्रवाई में फतेहपुर थाना कांड संख्या- 97/26 (दिनांक 19.02.26) के तहत भी पाँच लोगों को दबोचा गया है। इसमें ग्राम तपसा निवासी 55 वर्षीय कुलदीप यादव पिता कुलेश्वर यादव, 45 वर्षीय रोहन कुमार पिता स्व. लट्टू यादव, 30 वर्षीय भालो यादव पिता जिवलाल यादव और 50 वर्षीय सुरेश ठाकुर पिता जागीर ठाकुर शामिल हैं। इनके साथ ही ग्राम पकरी निवासी 19 वर्षीय बबलू कुमार पिता भुटाली मांझी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रशासन की पैनी नजर

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन के विरुद्ध ‘स्पेशल ड्राइव’ चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और नशाखोरी में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |