मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बाराचट्टी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर

On: Wednesday, February 18, 2026 11:58 AM

बाराचट्टी: गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत धनगाईं थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ग्राम चांदो के समीप भारतीय सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खड्डे में पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन पर सवार सेना के चार जवान घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

फायरिंग अभ्यास के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना के यह जवान क्षेत्र में आयोजित अभ्यास फायरिंग के उद्देश्य से आए हुए थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे जब उनका वाहन चांदो गांव के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ जाने के कारण गाड़ी सड़क से नीचे खड्डे में जा गिरी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को त्वरित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराचट्टी ले जाया गया।

दो जवानों की हालत नाजुक, मगध मेडिकल कॉलेज रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल जवानों में से दो की स्थिति सामान्य है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में ही निगरानी में रखा गया है। वहीं, अन्य दो जवानों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया है। घायल जवानों की पहचान राम (पिता- आर मैडू), इडवीन (पिता- जैकेव), नरेश (पिता- कसपा) और महेश के रूप में हुई है।

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सैन्य विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि के लिए जांच की जा रही है। फिलहाल घायल जवानों को समुचित इलाज मुहैया कराना प्राथमिकता बनी हुई है।

रिपोर्ट: राहुल नयन संवाददाता बाराचट्टी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार |