मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

लेफ्टिनेंट बन कर शिवम आनंद ने परिवार, समाज एवं गया का नाम किया रौशन

On: Sunday, December 15, 2024 6:11 AM

देवब्रत मंडल

गया जिला के परैया प्रखंड स्थित राजाहरी गांव के शिवम आनंद ने लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार, समाज और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। शिवम स्वर्गीय मनोज कुमार अधिवक्ता के पुत्र हैं और बचपन से ही अपने नाना महेश कुमार शर्मा के घर लखीबाग में अपनी मां श्वेता चौधरी और बहन शिवांगी के साथ रहकर पढ़ाई की।

उनकी बहन शिवांगी हाल ही में बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में 11वां स्थान प्राप्त कर न्यायाधीश बनीं, वहीं शिवम ने 14 दिसंबर को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) से पास आउट होकर लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया।

सपनों की उड़ान

शिवम ने 2020 में पहले ही प्रयास में एनडीए परीक्षा पास की और पुणे के खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से 2023 में स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में एक वर्ष की कठोर ट्रेनिंग पूरी की और 14 दिसंबर को लेफ्टिनेंट के रूप में भारतीय सेना में शामिल हुए।

परिवार में खुशी की लहर

शिवम के पासिंग आउट परेड में उनकी मां श्वेता कुमारी, बहन शिवांगी और नाना महेश कुमार शर्मा मौजूद रहे। परिवार के अन्य सदस्य भी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। शिवम के छोटे नाना और कांग्रेस नेता विजय कुमार मिट्ठू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह हमारे परिवार के लिए गौरव का क्षण है। शिवम एक दिन सेना के सर्वोच्च पद तक पहुंचेंगे, और शिवांगी देश के सर्वोच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश बन सकती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर | शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज |