मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बदलो बिहार महाजुटान की तैयारी में भाकपा माले का टिकारी में कार्यकर्ता कन्वेंशन

On: Wednesday, December 11, 2024 5:04 PM

टिकारी संवाददाता: बिहार में बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी, पलायन आदि को लेकर  आगामी 9 मार्च को भाकपा माले का प्रस्तावित बदलों बिहार महाजुटान की तैयारी हेतु बुधवार को टिकारी में एक कन्वेंशन का आयोजन किया गया। शहर के बुढ़वा महादेव मंदिर के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव निरंजन कुमार ने कहा कि डबल इंजन की सरकार अब बिहार बदलाव के मुहाने पर खड़ा है। लैंड बैंक के बहाने गरीबों को उनके घर से बेघर किया जा रहा है। परीक्षाओं में अनवरत गड़बड़ी और आंदोलनकारी छात्रों पर बरसती लाठियों से युवा उब चुके हैं।

बिहार में गरीबों के उनके अधिकारों से वंचित करने का सरकार खेल खेल कर रही है। माले नेता रवि कुमार ने कहा कि गांव-गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं की दौरा कर बड़ी संख्या में लोगों को पटना ले जाने का संकल्प कन्वेंशन में लिया गया। कार्यक्रम को माले नेता रोहन यादव, सुरेन्द्र यादव, रामजी रविदास, दिना मांझी, दीनकर मांझी आदि ने संबोधित करते हुए पटना चलने का आह्वान किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाराचट्टी में पारिवारिक कलह ने ली विवाहिता की जान; जहर खाने से मौत, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार | बेलागंज में आसमानी बिजली का कहर: ठनका गिरने से किसान की मौत, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा | सासाराम-आरा रेलखंड में रेलवे का ‘मेगा ड्राइव’: बिना टिकट यात्रा करने वाले 482 धरे गए, करीब दो लाख का जुर्माना वसूला | गयाजी में ओझा-गुणी के शक में अधेड़ की निर्मम हत्या, गांव में तनाव; संगठित भीड़ ने आधी रात को बोला था हमला | रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर एक्शन में DRM उदय सिंह मीना, डीडीयू-मानपुर खंड का किया सघन निरीक्षण | बाराचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रेम प्रसंग में लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार | कार में छिपाकर ले जा रहे थे 564 लीटर बीयर, सिंधुगढ़ पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा | खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: गया जिले में 12 दुकानों के लाइसेंस रद्द, 3 निलंबित; कृषि विभाग बोला— उर्वरकों की कोई कमी नहीं | गया में किलकारी के ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ का शानदार आगाज़, 800 बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग | गया के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, SSB में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 6 जून तक करें आवेदन |