मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग

On: Tuesday, October 13, 2026 8:05 PM

मगध लाइव न्यूज़ डेस्क | पटना

आगामी त्योहारी सीजन में बिहार आने वाले यात्रियों की भारी भीड़ और टिकटों की मारामारी को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा और शानदार फैसला लिया है। दीवाली और छठ पूजा के महापर्व पर घर लौटने की चाहत रखने वाले लोगों की सहूलियत के लिए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच ‘वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल’ ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस अत्याधुनिक और प्रीमियम ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 16 कोच लगाए गए हैं।

त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिली बड़ी सौगात अक्टूबर और नवंबर महीने में त्योहारों के कारण ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं होती है। इसी दबाव को कम करने और यात्रियों को सुरक्षित सफर का तोहफा देने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 02252 और 02251 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस को पटरियों पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सेमी-हाई स्पीड इस ट्रेन की खासियत यह होगी कि यह त्योहारों के दौरान दिल्ली से बिहार के बीच की दूरी को बेहद कम समय में तय करेगी।

नई दिल्ली और पटना से परिचालन के दिन गाड़ी संख्या 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 16 और 18 अक्टूबर 2026 को रवाना होगी और फिर 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक हर सप्ताह सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 02251 पटना-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन पटना से 17 और 19 अक्टूबर 2026 को खुलेगी और उसके बाद 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 के बीच हर सप्ताह मंगलवार, गुरुवार और रविवार को अपनी सेवा देगी।

वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल का विस्तृत टाइम-टेबल और स्टॉपेज:

गाड़ी संख्या 02252: नई दिल्ली से पटना वंदे भारत स्पेशल

  • नई दिल्ली: सुबह 08:35 बजे (प्रस्थान)
  • अलीगढ़: सुबह 10:21 बजे
  • कानपुर सेंट्रल: दोपहर 13:30 बजे
  • प्रयागराज: दोपहर 15:45 बजे
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन: शाम 18:00 बजे
  • बक्सर: शाम 19:26 बजे
  • आरा: रात 20:10 बजे
  • पटना जंक्शन: रात 21:30 बजे (आगमन)

गाड़ी संख्या 02251: पटना से नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल

  • पटना जंक्शन: सुबह 10:00 बजे (प्रस्थान)
  • आरा: सुबह 10:38 बजे
  • बक्सर: सुबह 11:25 बजे
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन: दोपहर 13:10 बजे
  • प्रयागराज: दोपहर 15:35 बजे
  • कानपुर सेंट्रल: शाम 17:50 बजे
  • अलीगढ़: रात 20:53 बजे
  • नई दिल्ली: रात 23:30 बजे (आगमन)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ | दशहरा एवं नवरात्र को लेकर अलर्ट मोड में रेलवे, गया स्टेशन से फल्गु नदी तक RPF का सघन फ्लैग मार्च | गया के फतेहपुर में खुलेगी विशाल प्राइवेट ITI बोधगया की नई शाखा, फरवरी में होगा भव्य उद्घाटन; ग्रामीण युवाओं को मिलेगा तकनीकी शिक्षा का अवसर | चार माह से फरार प्रेमी जोड़ों पर पुलिस का शिकंजा, आंती से दो युवक और दो किशोरियां हिरासत में | CUSB दीक्षांत समारोह 2026: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा- गुरु-शिष्य का रिश्ता भारतीय परंपरा की आत्मा, 1662 विद्यार्थियों को मिली डिग्री | गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा |