मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा

On: Monday, October 12, 2026 12:01 PM

मगध लाइव न्यूज़ | महताब अंसारी

गुरारू (गया)। गया जिले के गुरारू प्रखंड अंतर्गत मंझार टोला शिवनगर में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ही परिवार के दो बच्चों की संदिग्ध बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि तीसरा बच्चा भी इसी बीमारी की चपेट में बताया जा रहा है। महज तीन साल के मासूम की हालत को लेकर परिवार चिंतित है और उसे अब विशेषज्ञ चिकित्सकों से मदद की उम्मीद है।

बच्चों के पिता मुकेश पासवान के अनुसार, जन्म के बाद बच्चे सामान्य रहते हैं, लेकिन करीब तीन वर्ष की उम्र होने पर उनके हाथ-पैर सिकुड़ने लगते हैं और शरीर में बदलाव आने लगता है। परिवार इसी रहस्यमयी बीमारी के कारण अपने दो बच्चों को खो चुका है। पहले बेटे रितेश कुमार की मौत 14 वर्ष की उम्र में हुई थी, जबकि दूसरे बेटे साजन कुमार ने करीब 10 वर्ष की उम्र में दम तोड़ दिया। अब तीसरा बेटा संगम कुमार, जिसकी उम्र लगभग तीन वर्ष है, भी इसी तरह की समस्या से पीड़ित बताया जा रहा है।

पिता का कहना है कि उन्होंने कई डॉक्टरों से बच्चे का इलाज कराया, लेकिन अब तक बीमारी की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। दो बेटों को खोने के बाद तीसरे बच्चे को लेकर परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिजनों को आशंका है कि समय रहते बीमारी का पता नहीं चला और उचित इलाज नहीं मिला, तो कहीं तीसरे बच्चे को भी न खोना पड़े।

इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका अहम हो जाती है। परिवार को जरूरत है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम बच्चे की विस्तृत जांच करे, बीमारी के कारणों का पता लगाए और समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करे। फिलहाल बीमारी का नाम और उसके कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में चिकित्सकीय जांच और विशेषज्ञों की राय के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा | बेलागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, भेजा गया जेल | मगध का गौरव: बेलागंज के लाल डॉ. अजय कुमार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, इलाके में जश्न का माहौल | नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर |