मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

चार माह से फरार प्रेमी जोड़ों पर पुलिस का शिकंजा, आंती से दो युवक और दो किशोरियां हिरासत में

On: Monday, October 12, 2026 9:19 PM

कोंच। आंती थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में पुलिस को सफलता मिली है। सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दो युवकों और दो किशोरियों को आंती से हिरासत में लिया। दोनों मामलों में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव के अनुसार, पहला मामला आंती थाना कांड संख्या 93/26 का है। इसमें कोराप पंचायत के एक गांव की किशोरी और कोंच थाना क्षेत्र के डबूर पंचायत के एक गांव का युवक करीब दो माह पहले घर से चला गया था। वहीं, दूसरे मामले में तिनेरी पंचायत के एक गांव की किशोरी और आंती पंचायत के एक गांव का युवक लगभग चार माह पूर्व फरार हुआ था। यह मामला कांड संख्या 70/26 के तहत दर्ज है।

पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए चारों को बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एसआई मीरा कुमारी ने उन्हें आंती से हिरासत में लिया है। दोनों किशोरियों का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा, जबकि दोनों युवकों को जेल भेजने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |