मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़

On: Tuesday, October 13, 2026 6:08 PM

मगध लाइव न्यूज़ | बेलागंज

गया जिले के मेन थाना क्षेत्र में शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को कोईरी बिगहा गांव में छापेमारी के दौरान कथित शराब कारोबारियों और वहां जुटे लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में उत्पाद विभाग के एसआई शंभू कुमार चौधरी समेत पांच पुलिसकर्मी और पदाधिकारी घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस वाहन को भी निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

घायल पुलिस कर्मी

शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची थी संयुक्त पुलिस टीम

मिली जानकारी के अनुसार, मेन थाना क्षेत्र के कोईरी बिगहा गांव में अवैध शराब की बिक्री किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और स्थानीय मेन थाने की पुलिस संयुक्त रूप से छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस टीम जब मौके पर कार्रवाई कर रही थी, तभी वहां बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने अचानक ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से पुलिस टीम को संभलने का मौका नहीं मिला और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घायलों को गया किया गया रेफर, पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त

हमले में घायल सभी पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को गया रेफर कर दिया। घटना के दौरान हमलावरों ने पुलिस के सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

कई लोग हिरासत में, हमले में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश

मेन थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने में शामिल लोगों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में पुलिस की गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं और पूरे मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ | दशहरा एवं नवरात्र को लेकर अलर्ट मोड में रेलवे, गया स्टेशन से फल्गु नदी तक RPF का सघन फ्लैग मार्च | गया के फतेहपुर में खुलेगी विशाल प्राइवेट ITI बोधगया की नई शाखा, फरवरी में होगा भव्य उद्घाटन; ग्रामीण युवाओं को मिलेगा तकनीकी शिक्षा का अवसर | चार माह से फरार प्रेमी जोड़ों पर पुलिस का शिकंजा, आंती से दो युवक और दो किशोरियां हिरासत में | CUSB दीक्षांत समारोह 2026: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा- गुरु-शिष्य का रिश्ता भारतीय परंपरा की आत्मा, 1662 विद्यार्थियों को मिली डिग्री | गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा | बेलागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, भेजा गया जेल |