मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

एनसीसी शिविर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित

On: Sunday, August 17, 2025 5:05 AM

✍️देवब्रत मंडल

बोधगया: 27 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा बोधगया में आयोजित 13वीं संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत कई देशभक्ति पूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया।शिविर का संचालन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमर सुधीर पारकर के निर्देशन में हुआ, जबकि सभी गतिविधियों की निगरानी एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रोहित चौहान द्वारा की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत निगमा मॉनेस्ट्री, बोधगया में निम्नलिखित प्रमुख गतिविधियाँ आयोजित की गईं:

तिरंगा रैली, स्वतंत्रता दिवस परेड एवं ध्वजारोहण, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता ‘तिरंगे के साथ सेल्फी’ कार्यक्रम हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया।कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया। एनसीसी अधिकारियों ने इस अभियान की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में आसमानी बिजली का कहर: ठनका गिरने से किसान की मौत, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा | सासाराम-आरा रेलखंड में रेलवे का ‘मेगा ड्राइव’: बिना टिकट यात्रा करने वाले 482 धरे गए, करीब दो लाख का जुर्माना वसूला | गयाजी में ओझा-गुणी के शक में अधेड़ की निर्मम हत्या, गांव में तनाव; संगठित भीड़ ने आधी रात को बोला था हमला | रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर एक्शन में DRM उदय सिंह मीना, डीडीयू-मानपुर खंड का किया सघन निरीक्षण | बाराचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रेम प्रसंग में लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार | कार में छिपाकर ले जा रहे थे 564 लीटर बीयर, सिंधुगढ़ पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा | खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: गया जिले में 12 दुकानों के लाइसेंस रद्द, 3 निलंबित; कृषि विभाग बोला— उर्वरकों की कोई कमी नहीं | गया में किलकारी के ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ का शानदार आगाज़, 800 बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग | गया के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, SSB में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 6 जून तक करें आवेदन | फतेहपुर में पागल सांड का आतंक: एक बुजुर्ग की जान ली, एक का हाथ तोड़ा; दहशत में रघवाचक गांव |