मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेलकर्मियों के साथ हुई “डिजिटल लूट” मामले में रेल डीएसपी ने कहा- मामला साइबर फ्रॉड का लग रहा, तह तक जाने की कोशिश जारी

On: Sunday, August 10, 2025 6:05 AM

✍️देवब्रत मंडल

बिहार के गया जी में पिछले दिनों रेलकर्मियों के साथ ‘डिजिटल लूट’ का एक मामला गया रेल थाना में दर्ज कराया गया है। जो बिहार में हो रहे साइबर क्राइम की कड़ी में एक नई घटना के रूप में सामने आ रहा है। इस घटना में रेलकर्मियों को रिवॉल्वर के नोक पर कवर कर लिया जाता है और कर्मचारी के मोबाइल(यूपीआई) से ₹ 20 हजार रुपए कयूआर कोड के माध्यम से अपराधी दो बार में ट्रांसफर करवा लेता है। एक अन्य व्यक्ति से भी करीब तीन हजार रुपये का मनी ट्रांसफर करवा लिया जाता है। अपराधी पीड़ितों के मोबाइल भी लूट लेता है।
इस तरह के साइबर अपराध के किस्से पहली बार गया जी में सुनने को मिले हैं। यह घटना 06 अगस्त 2025 की अल सुबह गया जंक्शन के यार्ड में मालगोदाम के पास हुई। इस मामले में पीड़ित रेलकर्मियों की शिकायत पर गया रेल थाना में कांड संख्या 236/2025 बी.एन.एस की धारा 309(4) के तहत दर्ज की गई है। इस कांड के अनुसंधानकर्ता गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह खुद हैं।

रेल डीएसपी आलोक कुमार सिंह

इस कांड में शामिल अपराधियों की तलाश में पुलिस को खाक छानने पड़ रहे हैं। शक और संदेह के आधार पर रेल पुलिस अबतक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन कांड को अंजाम देने वाले आपराधिक गिरोह का पता अबतक नहीं चल पाया है। पुलिस संभावित गिरोह का नेटवर्क खंगालने में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाल चुकी है लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लग पाया है।

फ़ाइल फोटो: घटना के बाद रेल थाना के सामने प्रदर्शन करते रेलकर्मी

इस संबंध में पूछे जाने पर गया रेल पुलिस अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार सिंह का कहना है कि “साइबर फ्रॉड का मामला लग रहा है। इसके तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।” स्वाभाविक है कि यह मामला साइबर क्राइम का है तो अब इस कांड में अनुसंधान की दिशा साइबर सेल की ओर ले जाया गया होगा। साइबर क्राइम का ऐसा पहला मामला गया जी में सुनने को आया है।

इस कांड के घटित होने के बाद रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल दिनरात इस कांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है लेकिन सबसे बड़ा सवाल रेलवे यार्ड में सुरक्षा व्यवस्था की है। गया जी के मेमू यार्ड से कार्य कर लौट रहे रेलकर्मियों को बंदूक की नोक पर कोच में ही कवर कर लिया जाता है। अपराधियों की संख्या चार बताई गई है और उम्र 20-25 वर्ष के बीच। रेलवे यार्ड में गाड़ी की मालगोदाम के पास रेक लाल सिग्नल पर रुकती है और घटना को अंजाम देने वाले आपराधिक गिरोह ‘डिजिटल लूट’ को आराम से अंजाम देने के साथ निकल जाते हैं।

गया जी के यार्ड में ट्रेनों के ठहराव होते रहते हैं। गया-काष्ठा स्टेशन के बीच में मेमू शेड, यार्ड, मालगोदाम, बी-केबिन आदि रेल के कार्यालय हैं। जहां तीनों शिफ्ट में कर्मचारी और मजदूर काम करते हैं। इस घटना के बाद रेलकर्मियों में दहशत फैल गई है। जिससे रेलकर्मियों द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। पिछले दिनों डीडीयू मंडल मुख्यालय में इस घटना पर चर्चा भी हुई है। ऐसे में इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अब रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस की और बढ़ गई है। इन स्थानों पर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है। घटना के दिन यहां आरपीएफ की ड्यूटी लगाई गई थी या नहीं, इस बात की भी विभागीय स्तर से पूछताछ होने की बात सामने आई है।

देखा जाए तो आने वाले कुछ दिनों बाद 06 सितंबर से विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2025 आरंभ होने वाला है। दिल्ली, जयपुर, लुधियाना, प्रयागराज, वाराणसी आदि बड़े शहरों से डीडीयू होते हुए डेहरी, सासाराम, अनुग्रह नारायण रोड जंक्शन, गया जंक्शन की तरफ आने वाली और गया जंक्शन से खुलकर इन स्टेशनों की ओर जाने वाली यात्री व पिंडदानी ट्रेनों से आएंगे। परिचालन व्यवस्था के तहत हो सकता है कि ट्रेनें देर रात, अल सुबह या देर शाम को यार्ड में यदि रोक ली जाती है तो इस तरह की या फिर किसी तरह की आपराधिक घटना की पुनरावृत्ति की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |