मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया शहर में विस्फोट में दो सहोदर भाई गंभीर रूप से घायल, कचरा चुनकर बेचने वक्त हुआ विस्फोट

On: Wednesday, November 27, 2024 6:24 AM

देवब्रत मंडल

इस वक्त गया शहर से एक बड़ी खबर आ रही है। गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलबिगहा मोहल्ले के रहनेवाले वाले दो बच्चे विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी बच्चे को इलाज के लिए शहर के जय प्रकाश नारायण अस्पताल भेजा गया। दोनों की पहचान तेल बिगहा मोहल्ले के रहने वाले सहोदर भाई बादल(12) और लक्ष्मण(10) के रूप में हुई है। लक्ष्मण को बेहतर इलाज के लिए ANMMCH रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह दोनों भाई कचरा चुनने के लिए निकले थे। जिसे चुनने के बाद से प्लास्टिक और डब्बा चुनकर डाक स्थान मोहल्ला स्थित एक कबाड़ की दुकान में बेचने गया था। जैसे ही बोरा से निकाल कर सामान नीचे रख रहा था और इस दौरान अचानक विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में दोनों सहोदर भाई घायल हो गए। विस्फोट किस चीज से हुआ। इस बात का पता पुलिस लगा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
बता दें कि इस तरह की घटना कुछ दिन पहले भी गया शहर के टिलहा मोहल्ले में हुई थी। जिसमें कबाड़ी दुकानदार घायल हो गया था। कचरों की ढेर में विस्फोटक सामग्री का होना जांच और चिंता का विषय बन गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |